BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कॉमेडियन हो या विलेन, हर किरदार में फिट थे कादर, की 300 से ज्यादा फिल्में

कॉमेडियन हो या विलेन, हर किरदार में फिट थे कादर, की 300 से ज्यादा फिल्मेंनई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार कादर खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को कनाडा के समयानुसार शाम 6 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। हाल ही उनकी मौत से जुड़ी अफवाह भी सामने आई थी।

 

बेटे सरफराज खान ने कादर की मौत की पुष्टि की है। 11 दिसंबर 1937 को काबुल (अफगानिस्तान) में जन्मे कादर ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। कादर ने पर्दे पर हर तरह के किरदार को साकार कर दिया। वे शुरुआत में खलनायक (विलेन) के रूप में नजर आते थे। बाद में उन्होंने कॉमेडी और चरित्र भूमिकाओं की ओर रुख किया।

 

वे हर तरह की अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। पिछले कुछ समय से तबीयत नासाज होने से उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली थी। कादर सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि बेहतरीन लेखक भी थे।

उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में डायलॉग (संवाद) लिखे। एक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म 1973 में आई दाग थी। राजेश खन्ना इसमें लीड रोल में थे और यह फिल्म सुपरहिट रही। कादर ने अनाड़ी, बेनाम, सुहाग, मिस्टर नटवरलाल, अदालत, परवरिश, मुकद्दर का सिकंदर, नसीब, याराना, सनम तेरी कसम, हिम्मतवाला, सिक्का, हम, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, आंखें, बाप नंबरी बेटी दस नंबरी जैसी फिल्मों में काम किया। 

 

कादर खान की गोविंदा के साथ जोड़ी खूब जमी। दोनों ने दरिया दिल, राजा बाबू, कुली नंबर 1, छोटे सरकार, आंखें, तेरी पायल मेरे गीत, आंटी नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजाजी, नसीब, दीवाना मस्ताना, दूल्हे राजा, अखियों से गोली मारे, साजन चले ससुराल जैसी कई फिल्मों में धूम मचाई। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More