BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वेबफेअर 9.0: आईटी से संबंधित पेचीदगियों पर विशेषज्ञ करेंगे बातचीत

वेबफेअर 9.0: आईटी से संबंधित पेचीदगियों पर विशेषज्ञ करेंगे बातचीतरविवार शाम को मुंबई के अंधेरी स्थित रहेजा प्लैटीनम के ‘वीवर्क’ में होने वाले वेबफेअर के नौवें आयोजन के दौरान आईटी बाजार में आए कुछ नए प्रचलनों पर चर्चाएं होंगी।

 

समीक्षा भारती न्यूज सर्विस से बात करते हुए आयोजन के प्रबंधक सुमीत चौपड़ा ने बताया कि इस बार के वेबफेअर में ब्लॉग लेखन, डिजिटल मार्केटिंग, ओपन सोर्स रणनीति और सोशल मीडिया से कमाई के नुस्खे आदि विषयों पर खास चर्चाएं रखी गई हैं। 

 

आयोजन के वक्ताओं में सस्ताहोस्ट के संस्थापक पंकज चौपड़ा निष्क्रिय पड़े डोमेन नामों के व्यावसायिक महत्व और इस्तेमाल के बारे में बताएंगे तो ट्रायोटेक के अमित मिश्रा यूट्यूब से संबंधित रणनीतियों पर अपनी बात कहेंगे।

 

लूबस के अजीत बोहरा आधुनिक ब्लॉग लेखन और इससे संबंधित तकनीकी विशिष्टताओं को सामने रखेंगे तथा मीडिया.नेट के सौरभ राणा एसईओ से संबंधित पेचीदगियों पर प्रकाश डालेंगे।

 

सस्ताहोस्ट, होस्टनमस्ते, एबी ग्रुप और वीवर्क इस गोष्ठी के प्रायोजक हैं तथा मीडियाभारती.कॉम, जीइंडियान्यूज.कॉम, मनीषजे.कॉम, ट्रायोटेक, वी वायरल और समाचारएक्सप्रेस.कॉम इस आयोजन के दौरान मीडिया पार्टनर रहेंगे।

 

गोष्ठी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शनिवार तक खुले हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More