देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जोधपुर के साइबर पार्क स्थित ‘द बुक कैफे’ में रविवार शाम को आयोजित वेबफेअर के आठवें संस्करण के दौरान आईटी बाजार में आ रहे नए बदलावों और विकासक्रम पर चर्चाएं हुईं।
समीक्षा भारती न्यूज सर्विस से बात करते हुए आयोजन के प्रबंधक सुमीत चौपड़ा ने बताया कि इस बार का वेबफेअर वेब उद्योग जगत से जुड़े छोटे-बड़े उद्यमियों, शोधकर्मियों और विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभप्रद रहा। आयोजन के दौरान डिजिटल मार्केटिंग, ओपन सोर्स सॉल्यूशन्स, सोशल मीडिया पर कमाई के नुस्खे और राजस्थान प्रांत में नए स्टार्ट अप के अवसरों के बारे में खास चर्चाएं हुईं।
आयोजन के वक्ताओं में सस्ताहोस्ट के संस्थापक पंकज चोपड़ा ने एक्सपायर्ड डोमेन नाम से कमाई करने के नुस्खों के बारे में बताया तो अद्विका वेब के वरिष्ठ सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर राकेश चौधरी ने वर्डप्रेस वेबसाइट्स को हैकर्स से बचाने की युक्तियां सुझाईं।
पापासिद्धि के संस्थापक हरीश ठाकुर ने छोटे व्यवसायियों के लिए डिजिटल मार्केटिंग तथा ड्रीमटीम टेक्नोल़ॉजीज के संस्थापक सुशील शर्मा ने पश्चिम राजस्थान में स्टार्टअप के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सस्ताहोस्ट, अद्विका वेब और पापासिद्धि इस गोष्ठी के प्रायोजक थे तथा मीडियाभारती.कॉम, जीइंडियान्यूज.कॉम, वीवाइरल.इन, क्लिकलिफी और समाचारएक्सप्रेस.कॉम इस आयोजन के दौरान मीडिया पार्टनर रहे।












