BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

वित्त मंत्रालय ने आईटी ई-फाइलिंग पोर्टल में गड़बड़ियों पर इंफोसिस के सीईओ को तलब किया

नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय ने इंफोसिस के प्रबंध निदेशक और सीईओ सलिल पारेख को नए आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल में जारी गड़बड़ियों को लेकर सोमवार को तलब किया है। आयकर विभाग ने एक ट्वीट में यह भी कहा कि शनिवार, 21 अगस्त से पोर्टल उपलब्ध नहीं है।

पोर्टल में लगातार गड़बड़ियों का कारण वित्त मंत्री को समझाने के लिए पारेख को तलब किया गया है।

विभाग ने कहा, "वित्त मंत्रालय ने श्री सलिल पारेख, एमडी और सीईओ इंफोसिस को 23 अगस्त को वित्त मंत्री को यह समझाने के लिए बुलाया है कि नए ई-फाइलिंग पोर्टल के लॉन्च के 2.5 महीने बाद भी पोर्टल में गड़बड़ियां क्यों हैं। दरअसल, 21अगस्त के बाद से पोर्टल ही उपलब्ध नहीं है।

इंफोसिस द्वारा विकसित नया आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल 7 जून को टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को आसान बनाने और रिफंड के मुद्दे को तेज करने के लिए लॉन्च किया गया था।

हालांकि, करदाताओं को पोर्टल की स्थापना के बाद से इसका उपयोग करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जुलाई में, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इंफोसिस द्वारा विकसित नए आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल के सामने आने वाले तकनीकी मुद्दों पर गौर करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) से सात सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन करने को कहा।

निर्देश के अनुरूप, आईसीएआई ने मुद्दों का विश्लेषण करने के लिए एक टीम का गठन किया।

संसद के हालिया मानसून सत्र के दौरान वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इंफोसिस को परियोजना के तहत कुल 164.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

उन्होंने कहा था कि सरकार ने एकीकृत ई-फाइलिंग और केंद्रीकृत प्रसंस्करण केंद्र 2.0 परियोजना के हिस्से के रूप में नया आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल लॉन्च किया है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More