BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कठुआ गैंगरेप : BJP के दोनों मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर, महबूबा ने गवर्नर को भेजा

कठुआ गैंगरेप : BJP के दोनों मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर, महबूबा ने गवर्नर को भेजाश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ गैंगरेप मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस मामले में कथित रूप से आरोपियों का समर्थन करने वाले जम्मू-कश्मीर सरकार के दो मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आपको बता दें कि राज्य में पीडीपी-बीजेपी की गठबंधन सरकार है। 

 

रविवार को सीएम महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी के दोनों मंत्रियों (चौधरी लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा) का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उसे गवर्नर एनएन वोहरा के पास भेज दिया। आपको बता दें कि रेप आरोपियों का समर्थन करने के आरोप के चलते इन दोनों मंत्रियों ने शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

इन दो इस्तीफों के साथ ही राज्य की पीडीपी-बीजेपी सरकार में मंत्रियों की संख्या 22 पहुंच गई है। महबूबा सरकार में बीजेपी कोटे से 9 मंत्री हैं। इसके साथ ही राज्य में अब कुल 3 मंत्रियों के पद रिक्त हैं। पिछले महीने राज्य सरकार ने वित्त मंत्री हसीब द्राबू को बर्खास्त कर दिया था।

 

कठुआ-उन्नाव रेप केस के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में लोग एक फिर सडक़ों पर उतरे है। दिल्ली में संसद मार्ग के पास लोगों ने इन दो घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मुंबई के बांद्रा स्थित कार्टर रोड इलाके में लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More