देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से 67 रेलगाडिय़ां देरी से चल रही हैं, जबकि छह रद्द हो गई हैं। रेलवे अधिकारी ने बताया कि रद्द हुई छह रेलगाडिय़ों में से चार बुधवार को रवाना होनी थी जबकि दो गुरुवार को रवाना होनी थी। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 15 रेलगाडिय़ों के समय में फेरबदल किया गया है।
जिन रेलगाडिय़ों को बुधवार को रद्द किया गया है उनमें वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस और नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस हैं। दिल्ली जंक्शन-माल्दा टाउन फराक्का एक्सप्रेस और नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस को गुरुवार को रद्द कर दिया गया। बिहार में सुबह धुंध छाई, तापमान में गिरावट
पटना। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह कोहरे और चल रही ठंडी हवा के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक सुबह कोहरा रहेगा और दिन चढऩे के बाद गुनगुनी धूप रहेगी। पछुआ हवा चलने से ठंड में वृद्धि होगी।
केंद्र के अनुसार, गया में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, भागलपुर का 14.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
नोएडा : गांजा तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार, ट्रेन का लेते थे सहारा
बुलेट ट्रेन: जानें कहां तक पहुंचा अहमदाबाद से मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य