देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बीकानेर/नई दिल्ली। बीकानेर लैंड डील मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी किया है। वैसे यह समन इस महीने की शुरुआत में ही जारी कर दिया गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं करने पर दुबारा जारी किया गया है। ईडी ने सितंबर 2015 में राजस्थान के बीकानेर में जमीन सौदे के मामले को लेकर केस दर्ज किया था। ईडी 360 एकड़ जमीन सौदे की जांच कर रहा है।
वाड्रा ने यह जमीन कोलायत इलाके में खरीदी थी, लेकिन बाद में बेच दी। जमीन को गलत तरीके से निजी क्षेत्र में देने के आरोप पर राजस्थान सरकार इस सौदे को पहले ही रद्द कर चुकी है। हालांकि आरोपियों में वाड्रा का नाम नहीं है, लेकिन उनकी कंपनी स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी का नाम है, जिसने जमीन खरीदी और बाद में बेची थी। ईडी कंपनी के लेन-देन की जांच करेगा। इस बीच वाड्रा ने फेसबुक पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी, राजस्थान चुनाव में हार के डर से उनका नाम घसीट रही है। वाड्रा ने कहा कि चुनावों के चलते असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये हो रहा है। हर बार की तरह ये भाजपा का प्लान बी है, जब वो बैकफुट पर आ जाती है, फिर चाहे चुनावों में हार की बात हो या राफेल का मुद्दा। मैं उम्मीद करता हूं कि मीडिया राजस्थान में बेरोजगारी और कुशासन जैसी समस्याओं को उठाने पर ध्यान देगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
शिमला के जाखू मंदिर में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने टेका माथा
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- झारखंड के अस्तित्व का चुनाव
गृह मंत्री अनिल विज का बयान, रॉबर्ट वाड्रा पर कार्रवाई में जुटी हरियाणा सरकार