BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में दिखेंगा संजय दत्त का जलवा....

'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में दिखेंगा संजय दत्त का जलवा....मुंबई। बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त की फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अब तक दो पोस्टर और एक मोशन पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। इस कड़ी में इस फिल्म का दूसरा मोशन पोस्टर लॉन्च किया गया। इस मोशन पोस्टर को संजय दत्त ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस मोशन पोस्टर को रिलीज करते हुए संजय दत्त ट्वीट किया - 'खेल अब होगा तीन गुना तीखा।' इस मोशन पोस्टर में संजय दत्त के अलावा जिमी शेरगिल, चित्रागदा सिंह और माही गिल लीड रोल में हैं। यह मोशन पोस्टर अब तक साामने आए पोस्टर्स से एकदम अलग है। 

 

पहले रिलीज हुए पोस्टर और मोशन पोस्टर में सिर्फ संजय दत्त को बंदूक थामे हुए दिखाया गया था लेकिन हाल ही में रिलीज इस मोशन पोस्टर में फिल्म के लीड एक्टर्स को दिखाया गया है। 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' फिल्म से नफीसा अली लंबे समय बाद बड़े परदे पर नजर आएंगी। इस फिल्म में वह संजय दत्त की मां का किरदार निभा रही हैं। वहीं कबीर बेदी और संजय दत्त फिल्म में तीन दशक बाद साथ काम कर रहे हैं। आखिरी बार दोनों 'यलगार' फिल्म में एक साथ नजर आए थे। 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More