देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना के लगातार मिल रहे मरीजों ने आम आदमी की चिंता बढा दी है। 24 घंटे मंे 28 नये कोरोना मरीज मिले हैं। इसके बाद भी मथुरा में सरकारी कार्यक्रमों के नाम पर आलादर्र्जे की लापरवाही बरती जा रही है।
महिला आश्रय सदन वृंदावन में सात, श्याम कुटी वृंदावन में तीन, गोवर्धन काॅलोनी वृंदावन में एक, वृंदावन बांगर में एक, आनंद वाटिका वृंदावन में एक, छाता में पांच, सुभाष नगर में एक, महेन्द्र नगर रांची बांगर में दो, हनुमान नगर धौलीप्याउ एक, बरसाना एक, सीआरपीएफ बटालियन रांची बांगर एक, राधेश्याम गुप्ता एण्ड कंपनी होलीगेट एक, कृष्णा नगर एक, अकबरपुर एक, मोतीकुंज में एक कोरोना पाॅजिटिव मिला है।
वहीं दूसरी ओर शनिवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने वृंदावन कुंभ स्थल में बने सांस्कृतिक मंच पर बड़े स्तर पर गीता वृंदावन कुंभ मंथन का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें जनपद के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश भी दिए गए हैं। सैकड़ों की संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षक सांस्कृतिक मंच पर जमा हाने लगे।
काबिलेगौर बात यह है कि जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस कार्यक्रम में कोविड-19 की गाइड लाइन की सभी नियमों को ताक पर रखा गया है। न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है और न ही सेनोटाइजेशन, और फेस मास्क लगाया जा रहा है।
बड़े स्तर पर किए जा रहे इस कार्यक्रम में शासन के आदेशों को भी ताक पर रखा जा रहा है। जबकि शुक्रवार को बरसाना के कमई गांव में एक महिला को दक्षिण अफ्रीका का कोरोना स्टे्रैन पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग जहां बढते कोरोना और स्ट्रैन पाए जाने से हरकत में आया है , वहीं जिले के अधिकारी महामारी की अनदेखी कर रहे हैं और सैकड़ों शिक्षकों को भी खतरे में डाल रहे हैं।













Related Items
मथुरा : रिफाइनरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
बिहार के गया में 4 विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए