BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MATHURA : चंद्रमा की धवल चांदनी में गिरिराज प्रभु को अर्पित किये 56 भोग

मथुरा(ओम प्रकाश कौशिक)। आन्यौर गिर्राज तलहटी स्थित राधा ब्रज वसुंधराम में शरदोत्सव के अंतर्गत चंद्र की धवल चाँदनी में अद्वितीय विशाल 56 भोग 11100 छबरियों में प्रभु को को निवेदित किये गये। दर्शन दोपहर 2 बजे से रात्रि 12 बजे तक हुए। भजन संध्या में गिर्राज प्रभु का गुणगान फरीदाबाद के कलाकार किया तो श्रक्ता मंत्रुग्ध होकर झूम उठे। गिर्राज प्रभु की छवि आकर्षण का केंद्र रही। जिसे माणिक मोती, पन्ना, हीरा, जवाहरात, पुखराज, वैजयंती माला, कमल पुष्पहारों से मनोहारी शृंगार किया गया था। आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सजावट, देसी विदेशी फूलों से सजाया गया। स्वागत द्वारा बनाये गये और इत्रों की महक से छप्पन भोग स्थल महक उठा। इससे पहले श्री गिर्राजजी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री गिर्राज प्रभु का महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सवामन दूध, दही, गौ घृत, केसर, गुलाबजल, यमुनोत्री से मंगाए गए यमुना जल, जड़ी बूटियों आदि से किया गया। इसके बाद प्रभु को वस्त्र अलंकरण, सुगंध इत्र सेवा, पुष्प सेवा एवम कपूर आरती की गयी। सायं से रात्रि तक ट्रस्ट परिवार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
अभिषेक करने वालों में प्रमुख रूप से ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अशोक मास्टर, ललित अरोड़ा, दीनदयाल चैपइया वाले, अशोक सर्राफ, किशोर अग्रवाल, सुनील सर्राफ, सुनील अग्रवाल, महेश बंसल, सुनील सर्राफ, मोंटू मित्तल, चैधरी सुरेश चंद गर्ग, राकेश चूरन वाले, शोभित अग्रवाल, विष्णु स्वरूप, विनोद सीमेंट वाले, श्याम हल्द्वानी वाले, सुरेश चंद लोहे वाले, पुरुषोत्तमदास सर्राफ, मनोज अग्रवाल, पंकज सिंघल, राकेश बंसल, मुकेश डब्बू, सुनील सिंघल, महेश बंसल, धर्मेंद्र अग्रवाल, सुनील सिंघल, तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रजमंडल महामंत्री पं.अमित भारद्वाज आदि थे।

शरद पूर्णिमा पर यमुना किनारे होगा कवि सम्मेलन
संस्कार भारती मथुरा द्वारा  शरद पूर्णिमा के  अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन  सायं 6बजे से विश्राम घाट के समीप सती  घाट पर होगा जिसमें  कवि यमुना में नाव से बनें मंच पर बैठकर काव्यपाठ करेंगे। जिसमें हाथरस से हास्य कवि सबरस मुर्सानी, आगरा से चेतना शर्मा बलदेव से राधा गोविंद पाठक डॉ रमाशंकर पाण्डेय आदि कवि भाग लेंगे ।
सभी काव्य प्रेमी आमंत्रित।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More