BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

43 वर्ष पहले कोविंद ने परिवार को बाहर से दिखाया था राष्ट्रपति भवन...

43 वर्ष पहले कोविंद ने परिवार को बाहर से दिखाया था राष्ट्रपति भवन...कानपुर। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में मंगलवार को शपथ ली। इसके लिए उनका पूरा परिवार कानपुर से दिल्ली आया। परिवार के सभी लोग बेहद खुश है, पर सबसे ज्यादा खुशी महामहिम की भाभी विद्यावती को हुई। विद्यावती ने खास बाचतीत में बताया कि 43 बरस पहले लल्ला यानि महामहिम रामनाथ कोविंद की शादी में बाहर से राष्ट्रपति भवन देखा था और अब तो अंदर रहने को भी मिल गया।

 

बेहद सादगी भरा जीवन जीने वाला महामहिम रामनाथ कोविंद का पूरा परिवार रविवार को देर रात कानपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। महामहिम के भतीजे दीपक कोविंद ने बताया कि स्टेशन में राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों ने रिसीव किया और पूरा परिवार राष्ट्रपति भवन पहुंचा। इसी बीच एक आवाज आई कि 43 बरस पहले बाहर से देखा था राष्ट्रपति भवन। जब दीपक से पूछा गया कि भाई कौन है तो बताया कि ताई विद्यावती खुशी से बड़बड़ा रही हैं। इसके बाद विद्यावती से बात की गई तो कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है अपने लल्ला (महामहिम रामनाथ कोविंद) के बदौलत इस भवन में अंदर आने का मौका मिला।

 

जब पूछा गया कि इसके पहले कभी राष्ट्रपति भवन देखा है तो बताया कि जब लल्ला की 43 वर्ष पहले दिल्ली में शादी हुई थी तब लल्ला ने एक टैक्सी कर बाहर से राष्ट्रपति भवन दिखाया था। उस समय हमने कभी सोचा ही नहीं था कि हमें अंदर जाने का मौका मिलेगा, लेकिन लल्ला के बदौलत हमें राष्ट्रपति भवन के अंदर रहने का मौका मिल गया। यह कहते-कहते महामहिम की भाभी का खुशी से गला भर आया और फोन भतीजे दीपक को दे दिया।राष्ट्रपति भवन में महामहिम का परिवार

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर देहात के झींझक से उनके बड़े भाई प्यारेलाल, भाभी विद्यावती, भतीजा पंकज, दीपक, शिवकुमार, अशोक, भतीजी हेमलता, कमलेश पहुंचे। तो वहीं कानपुर नगर से भांजा श्याम बाबू, भांजा रामशंकर कोविंद और नातिन प्राची राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More