देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । उत्तर भारत के पहाडी इलाके में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ गई है। घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात पर भारी असर देखने को मिल रहा है। कोहरी की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली पांच ट्रेनों को रद्द करना पडा जबकि 41 ट्रेनें देरी से चल रही है। खराब मौसम को देखते हुए 14 ट्रेनों का वक्त भी बदलना पडा। वहीं, दिल्ली से सात इंटरनेशनल उड़ानों में देरी हो गई है, जबकि एक उड़ान को रद्द कर दिया गया है।
डिब्रूगढ़ से दिल्ली आने वाली 12423 राजधानी 13 घंटे देरी से चल रही है, वहीं, दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली 22812 राजधानी 16 घंटे लेट चल रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशान का सामना करना पडा रहा है। घने काहरे के कारण हवाई यातायात पर भी खासा असर पडा है। खराब मौसम की वजह से श्रीनगर से विमान उड़ान नहीं भर रहे हैं। खराब मौसम और बारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे आज चौथे दिन भी बंद हैं। जिससे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई है। वहीं उधम पुर बाइपास पर भी ट्रकों की लाइन लगी हुई है। बर्फबारी से जहं शिमला में पर्यटकों की गाड़ी फंसी हुई हैं। तो हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों का संपर्क भी टूट गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
नोएडा : गांजा तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार, ट्रेन का लेते थे सहारा
बुलेट ट्रेन: जानें कहां तक पहुंचा अहमदाबाद से मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य