BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पिकनिक मनाने गए बच्चों से भरी नाव डूबी, 4 बच्चों की मौत, 4 लापता

पिकनिक मनाने गए बच्चों से भरी नाव डूबी, 4 बच्चों की मौत, 4 लापतापालघर। महाराष्ट्र में पालघर जिले के दहानू में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां बच्चों से भरी एक नाव समुद्र में डूब गई। नाव में करीब 40 बच्चे सवार थे। जिनमें से 4 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं, 32 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। अभी भी 4 बच्चे लापता बताए जा रहे है। फिलहाल, बचाव और राहत टीम बच्चों को ढूंढने के प्रयास में लगी हुई है। 

 

पुलिस के मुताबिक केएल पोंडा हाईस्कूल के छात्र दहानु में समुद्र तट पर पिकनिक मनाने आए हुए थे। नाव पर वजन ज्यादा होने के कारण नाव पलट गई। हादसे के वक्त नाव में 40 बच्चे सवार थे। कोस्ट गार्ड के पीआरओ के मुताबिक समुद्री कोस्ट गार्ड को खबर मिलते ही उनकी टीम ने दहानु की ओर कूच कर दिया है।

 

बच्चों को बचाने के लिए कोस्ट गार्ड के शिप्स के अलावा मुंबई से भी कुछ बोट्स भेजी गईं हैं। साथ ही बचाव के लिए दमन से डोर्नियर एयरक्राफ्ट और हेलीकाप्टर को भी राहत और बचाव अभियान में लगा दिया गया है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More