देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुराा। नंदगांव स्थित बृज गोपिका विद्या मंदिर विद्यालय एवं श्री बरसाना धाम गुरूकुलम् में वृन्दावन स्थित अक्षय पात्र फाउण्डेशन के द्वारा बुधवार को हैप्पीनेस किट का वितरण किया गया। इस किट वितरण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ध्यान रखते हुए, अलग-अलग विद्यालयों के 261 छात्र एवं छात्राओं को हैप्पीनेस किट का वितरण सफलता पूर्वक किया गया।
इस अवसर पर बृज गोपिका विद्या मंदिर के संचालक रघुनाथ दास ने बताया कि अक्षय पात्र संस्था द्वारा उनके विद्यालय की बालिकाओं के लिए उन्हें 135 हैप्पीनेस किट प्रदान की गयी। वहीं श्री बरसाना धाम गुरूकुलम् के संचालक राधाकांत दास ने बताया कि गुरूकुलम् में संस्था द्वारा छात्रों के लिए 126 हैप्पीनेस किट प्राप्त हुई हैं। इस किट में बच्चों के लिए बिस्किट, गेंहू का आटा, नमक, मूंग दाल, चना दाल, हल्दी पाउडर, दालचीनी, गुड़, मूंगफली, नोट बुक, पेंसिल, वर्क बुक, टूथ पेस्ट, सेनेटरी पैड एवं साबुन आदि है।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अक्षय पात्र के मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अक्षय पात्र इस कोविड काल में भी लोगों की सेवा में निरंतर सेवा लगा हुआ है। संस्था द्वारा प्रतिदिन मथुरा जनपद में जरूरतमंदो को भोजन वितरण का कार्य, शासकीय अस्पतालों में मरीजों की सेवा में लगे स्टाफ आदि के लिए निरंतर भोजन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने ने बताया कि संस्था द्वारा बुधवार को नंदगाँव स्थित बृज गोपिका विद्या मंदिर एवं श्रीधाम बरसाना गुरूकुलम् के विद्यार्थियों के लिए किट का वितरण संस्था द्वारा किया गया है। इसमें विद्यार्थियों की शिक्षा एवं पोषण से संबंधित पर्याप्त सामग्री है। जिससे उनमें सकारात्म ऊर्जा का संचार होगा।













Related Items
आयुष्मान कार्ड प्रत्येक गांव के प्रत्येक पात्र परिवार को मिलेगा
अक्षय पात्र द्वारा आगरा में दो हज़ार लोगों को प्रतिदिन उपलब्ध करा रहा निःशुल्क भोजन
अक्षय पात्र ने छात्र-छात्राओं को वितरित की हैप्पीनैस किट