देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। देश आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। बता दें कि साल 1950 में आज के ही दिन भारत का संविधान अस्तित्व मे आया था और भारत पूर्ण गणतंत्र देश बना। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड करीब 90 मिनट तक चलेगी।
भारत-आसियान सम्मेलन में शामिल होने आये आसियान देशों के नेता गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। सभी मुख्य अतिथि सबसे पहले राष्ट्रपति भवन जाएंगे। फिर सुबह 9.35 बजे सभी को अलग-अलग कारों से राजपथ जाएंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक सबसे पहले ब्रुनेई के प्रधानमंत्री और फिर थाईलैंड के राजा पहुंचेंगे। परेड इंडिया गेट पर स्थित अमर ज्योति से शुरू होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और तिरंगा को फहराकर राष्ट्रीयगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद परेड शुरू होगी। इस परेड में देश के अलग-अलग राज्यों और केन्द्रीय मंत्रालयों की कुल 23 झाकियां राजपथ पर दिखेंगी।
LIVE --
- राजपथ पर झाकियों का आनंद लेते पीएम नरेंद्र मोदी।
- देश भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के समारोह में राजपथ पर भारत और आसियान देशों के संबंधों को बयान करती झांकी।
- राजपथ पर सलामी मंच के सामने से गुजर रहा है NCC की 147 छात्राओं का बैंड-मार्चिंग दस्ता।
- परेड में शामिल हुआ खोजी रेडार 'स्वाति'
- देश के 69वें गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर सलामी मंच के सामने से गुजर रहा है दिल्ली पुलिस का मार्चिंग दस्ता।
- राजपथ पर सलामी मंच के सामने से गुजर रहा है ITBP का बैंड।
- परेड में 881 मिसाइल रेजिमेंट के ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन।
-गणतंत्र दिवस की परेड में निर्भय मिसाइल का प्रदर्शन भी किया गया। रडार को चकमा देकर कम ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता इसमें है।
- गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो चुकी है, लेफ्टिनेंट जनरल आसित मिस्त्री कर रहे हैं नेतृत्व।
- 69वें गणतंत्र दिवस का जश्न जारी : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली।
- भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर जारी है देश की संस्कृति, शौर्य की झांकी।
- राजपथ पर 69वें गणतंत्र दिवस की परेड में आकाश हथियार सिस्टम का प्रदर्शन।
- राजपथ पर भारत के 69वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान आसियान दस्ता।
- दिल्ली: राजपथ पर शुरू हुई 69वें गणतंत्र दिवस की परेड।
- शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मिला अशोक चक्र।
- राजपथ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी ने किया स्वागत।
- राजपथ, दिल्ली: भारत के 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में आसियान देशों के प्रमुखों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं पीएम मोदी।
- म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची पहुंचीं राजपथ, पीएम मोदी ने किया स्वागत।
- मलयेशिया के प्रधानमंत्री भी राजपथ पहुंचे, पीएम मोदी ने किया स्वागत।
- राजपथ पहुंचे वियतनाम के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने किया स्वागत।
- दिल्ली: थोड़ी देर में राजपथ पर शुरू होगी 69वें गणतंत्र दिवस की परेड, दिखेगी भारत की सैन्य ताकत।
- दिल्ली: इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर तीनों सेना प्रमुखों ने भी दी श्रद्धांजलि।
- दिल्ली: इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, साथ में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद।
- दिल्ली: इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर तीनों सेना प्रमुख पहुंचे।
- दिल्ली: थोड़ी देर में इंडिया गेट पहुंचेंगे पीएम मोदी, अमर जवान ज्योति पर देंगे श्रद्धांजलि।
- गणतंत्र दिवस के अवसर पर ITBP के जवानों ने -30 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा।
- दिल्ली: राजपथ पर सुबह 10 बजे शुरू होगी 69वें गणतंत्र दिवस की परेड।
-केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने तिरंगा फहराया।
-आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने केरल में तिरंगा फहराया।
-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।
-गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
-वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
-जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
-गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
-गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
-राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
-बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
-परेड में कथक और कंबोडिया, मलयेशिया और थाइलैंड के लोक नृत्यों की झलक पेश की जाएगी।
-नौसेना की झांकी में स्वदेशी विमानवाहक विक्रांत का प्रदर्शन किया जाएगा। इसे 2020 में नेवी में शामिल करने का फैसला लिया गया है। यही नहीं डीआरडीओ की ओर से निर्भय मिसाइल और अश्विनी राडार सिस्टम का भी प्रदर्शन होगा।
-परेड में आयकर विभाग की भी एक झांकी शामिल की जाएगी, जिसमें नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ छेड़े गए अभियान की जानकारी दी जाएगी।
-ऑल इंडिया रेडियो की भी झांकी परेड का हिस्सा होगी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रमों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
-इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में आपको कई नई और रोचक चीजें देखने को मिलेंगी। इस बार जहां सबसे ज्यादा मेहमान गणतंत्र की परेड के गवाह होंगे, वहीं कई नई झांकियां और करतब भी पहली बार राजपथ पर दिखाई देंगे। इस बार महिला बाइकर्स करतब दिखाती नजर आएंगी।
-गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष देश के मेहमान होंगे। इस साल सभी आसियान देशों के मुखिया राजपथ के परेड के गवाह होंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राष्ट्रीय राजधानी में कल 69वें गणतंत्र दिवस समारोहों के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किये गए हैं। हजारों सुरक्षाकर्मियों को किसी भी आतंकी हमले या अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैनात किया गया है। राजपथ से लाल किला तक आठ किलोमीटर लंबे परेड मार्ग पर नजर रखने के लिए मोबाइल हिट टीम, विमान-रोधी प्रणालियों और शार्पशूटर्स को तैयार रखा गया है।
ऊंची इमारतों पर शूटरों को तैनात किया गया है, वहीं बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरों की मदद से परेड मार्ग पर आवाजाही कर लोगों पर नजर रखी जा रही है। हवाई क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए विमान-रोधी बंदूकों सहित हवाई सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
विश्व किडनी दिवस, जानिए किडनी डिजीज से जुड़ी अहम बातें