BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तस्करों की कार पलटी, 240 किलो डोडा-पोस्त बरामद, तस्कर फरार

तस्करों की कार पलटी, 240 किलो डोडा-पोस्त बरामद, तस्कर फरारजोधपुर। पुलिस ने लक्जरी कार में तस्करी करने के मामले का शनिवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक फॉरच्यूनर कार में डोडा पोस्त का शक होने पर उसका पीछा किया तो कार की रफ्तार बढ़ गई। आगे जाकर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के एयर बैग खुलने के कारण तस्कर बच गए और फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने कार से 240 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया है।

दरअसल बिलाड़ा पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान एक फॉरच्यूनर कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक इसे भगा ले गया। पुलिस ने कार का पीछा किया तो भावी के पास कार पलट गई। कार पलटते ही उसमें सवार तस्कर फरार हो गए। पुलिस को कार से 12 बोरों में भरा 240 किलोग्राम डोडा-पोस्त मिला है। अभी यह मालूम नहीं चल सका है कि कार में कितने लोग सवार थे। बहरहाल पुलिस कार के मालिक का पता लगाने में जुटी है, ताकि ये पता चल सके कि कार चोरी की है या तस्करों की।  साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More