BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस की हथियार तस्करों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्यवाही

मथुरा। मथुरा में हथियार तस्कर सक्रिय हैं। लगातार पुलिस बडे गैंगों के खिलाफ कार्रवाही कर रही है। यहां यूएस मेड हथियारों से लेकर अंग्रेजी काल की बंदूकों की तस्करी हो रही है।

पंचायत चुनाव की सुगबुहाट के साथ ही हथियारों की मांग बढ गई है। शनिवार को कोसीकला पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग का खुलासा किया है। कार्रवाही के दौरान पांच बंदूकें बरामद की हैं। जिनमें से एक यू.एस मेड है तथा एक बंदूक अंग्रेजों के समय की है।

दोनों आरोपियों को चैकी बांगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। सीओ छाता जगदीश कालीरमण ने बताया कि कोसीकला थाने की शाहपुर चैकी के अंतर्गत गांव नगला सिरोली और नगला उटावर से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

इनके कब्जे से तस्करी और खरीद फरोख्त से हासिल की गईं पांच बंदूकें मिली हैं। इनमें से एक बंदूक यूएस मेड है जबकि एक अंग्रेजों के समय की है। सीओ छाता के मुताबिक पांचों बंदूकें फैक्ट्री मेड हैं। इन्हें कहां से हासिल किया गया इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


पकडे गये दोनों युवक हथियार तस्कर हैं, जो अन्य जनपदों और पडोसी राज्यों से लाकर मथुरा में हथियारों की तस्करी करते हैं। जिन आरोपियों को पकडा गया है उनके खिलाफ थाना कोसीकला में कई अपराधिक मुकदमा पहले से ही दर्ज हैं। अपराधिक मामले में ये लोग पहले भी जेल जा चुके हैं।

चार बंदूकों के साथ गिरफ्तार शातिर मुब्बा उर्फ मुबारिक पुत्र कल्लू नगला उटावर से गिरफ्तार किया गया है। मुब्बा उटावर का ही रहने वाला है। दूसरा गिरफ्तार तस्कर उमर पुत्र सिब्बर नगला सिरोली का रहने वाला है। वहीं इनके साथ हथीन हरियाणा निवासी आकिल की धरपकड में पुलिस लगी हुई है।    

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More