देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गो तस्करी की लगातार हो रही घटनाओं के बीच शुक्रवार की रात ग्रामीणों और तस्करों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से हुई अंधाधुन्ध फायरिंग में एक गो तस्कर की मौत हो गई। जबकि पांच घायल हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की निगरानी में घायल गो तस्करों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यह सभी गो तस्कर अलीगढ़ से टाटा 407 में गोवंश को भरकर हरियाणा की तरफ जा रहे थे। मौके पर एसपी देहात श्रीशचंद, क्षेत्राधिकारी छाता जितेंद्र कुमार और थाना कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार समेत पुलिस बल पहुंच गया। गो तस्कर के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
घायलों को अस्पताल में पुलिस कस्टडी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने टाटा 407 और छह गो वंश बरामद किए हैं।शुक्रवार की सुबह चार बजे कोसीकलां के गांव सुमोरा में ग्रामीणों और गो तस्करों में जमकर गोलियां चलीं। इनमें शेरा (50) पुत्र हजारी निवासी रोहांदा, अरनिया (बुलंदशहर) की पेट में गोली लगने से मौत हो गई, जबकि अनीस पुत्र कलुआ, रहमान पुत्र डब्बर, शहजाद पुत्र मोती (सभी निवासी अरनिया, बुलंदशहर), कदीम पुत्र अलीमुद्दीन निवासी खतोड़ी बाड़ा, सिकंदराबाद (बुलंदशहर), सोनू पुत्र गोपाल निवासी अरनिया, बुलंदशहर के गोली लगने और मारपीट में घायल हुए हैं।
दो भागे गोतस्कर टीटू पुत्र शेरा और चुन्नी पुत्र अहमद खां निवासी अरनिया, बुलंदशहर की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी आजादपाल सिंह ने बताया कि गोतस्करों से मुक्त कराए दस जीवित गोवंश को आजनौख गोशाला में चन्द्रशेखर बाबा के सुपर्द कर दी है। गोस्तकरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार चार गोतस्करों की तलाश जारी है।
गोरक्षकों का एंगिल भी है घटना में
इस घटना में गो रक्षकों का एंगिल भी है। बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में गोरक्षक भी घायल हुए हैं। इससे पहले भी हाल ही में हुई घटना में गो रक्षक को गाली लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गोतस्कर हाथरस और मेवात के लिए ब्रज से गांवंश को तस्करी हथियारों के बल पर कर रहे हैं। गोवंश को बुलंदशहर से मेवात की ओर ले जा रहे थे। तभी गोरक्षकों ने छाता से उनका पीछा किया। उन्होंने गोरक्षकों को पीछा करते देख गाड़ी तूमौला की ओर मोड़ दी। गोरक्षकों ने गांववासियों को आवाज दी। इस पर गांववासी लाठी, डंडे और हथियार लेकर अपने-अपने घरों से निकल आए और गोतस्करों को घेर लिया। गोतस्करों ने गांववासियों पर गोली चलाई और पथराव कर दिया। इस पर गांववासियों ने गोतस्करों पर भी गोलियां चलाई। दोनों तरफ से करीब पौने घंटे तक संघर्ष होता रहा।
दोनों पक्षों से मिली शिकायतः एसपी
घटना के संबंध में मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि गो तस्करों की गाड़ी की तलाशी में कारतूस के खोखे मिले हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी से बरामद हुए गोवंश को एक स्थानीय गोशाला के सुपुर्द किया गया है। एसपी देहात श्रीशचंद्र का कहना है कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। जिसकी जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखकर इस घटना की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा।













Related Items
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 1000 इन्दिरा रसोइयां
माननीयों के इंतजार सैनिक के शव के साथ ढाई घंटे बैठे रहे ग्रामीण