BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पूरे परिवार के साथ हुआ, गांववालों में बनी दहशत

पूरे परिवार के साथ हुआ, गांववालों में बनी दहशतनई दिल्ली। हमारे आसपास कई बार किसी के साथ ऐसी घटना घट जाती है कि जिससे आस पास के लोगों में दहशत फैल जाती है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, आज हम आपको एक हैंडपंप के बारे में बताने जा रहे है जिसका पानी ही लोगों के लिए दहशत बन गया। 

खबरों के मुताबिक, बिहार के मधुबनी जिले में स्थित लदनिया के एक इलाके में एक हैंडपंप के पानी से नहाने के बाद एक पूरा परिवार गंजा हो गया है। 

जब इस बात की लोगों को खबर मिली तो आस पास के लोगों में दहशत फैल गई है। प्रशासन ने हैडपंप को सील कर दिया है।

दरअसल, हुआ ये कि एक ही परिवार के चार लोगों ने उसके पानी से नहाया और शाम होते होते परिवार से सभी चारों लोगों के बाल उड़ गए। परिवार के मुखिया मो हासिम, पत्नी जयमून खातून, बेटी अफसाना खातून व पुत्र मो हफीजुल शामिल हैं। 

सूचना पर पहुंचे बीडीओ व पीएचसी के चिकित्सक ने लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि, बाल गिरने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। 

प्रभावित लोगों को जांच के लिए खुटौना भेजा गया जहां पर रिपोर्ट साधारण आई है। वो लोग बिलकुल स्वस्थ है। वहीं प्रशासन ने गांव के लोगों को ये भी आदेश दिया है कि कोई भी शख्स इस हैंडपंप के पानी का उपयोग नहीं करेगा। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More