BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण किया

विकास खण्ड मांट के सिकंदरपुर गांव में जनचैपाल लगाकर विकास कार्यों की हकीकत देखी

मथुरा। उत्तर प्रदेष सरकार के प्रमुख कृषि एवं जनपद के नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के 

दौरान आज शुक्रवार को नेशनल हाईवे-2 स्थित महेश्वरी हाॅस्पीटल के पास 7 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन बस स्टेण्ड का निरीक्षण किया जिसे कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेष आवास विकास परिषद द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने सौंख रोड अम्बेडकर मलिन बस्ती व वृन्दावन के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया और स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इससे पूर्व उन्होंने गुरूवार को देर रात्रि तक तहसील मांट व विकास खण्ड कार्यालय मांट एवं थाना मांट का निरीक्षण किया। इससे

पहले उन्होंने विकास खण्ड मांट के तीन मजरे व 6846 की आबादी वाले गांव सिकंदरपुर में चैपाल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का एक-एक कर जमीनी स्तर पर जनता से हाथ उठवा कर सत्यापन किया। चैपाल में जनता की
समस्याओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने चैपाल के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा गांव व मजरों में कराये गये नाली, खंरजा, हैण्डपम्प, शौचालय, सड़क एवं सोलर लाइट आदि की सूची पढ़कर सुनवायी और वह कार्य हुये या नही ंके लिए लोगों से हाथ उठवा कर पुष्टि की जिसमें सभी कार्य संतोषजनक पाये गये। उन्होंने गांव के सरकारी विद्यालयों में अध्यापकों व पढ़ने वाले छात्रों की संख्या की जानकारी प्राप्त की एवं शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए कक्षा-1 की विद्यार्थी राखी को बुलाकर दो का पहाड़ा सुना जिसे वह बिना रूके सही से सुना सकी और गांव के लोगों ने बताया कि सभी बच्चे सरकारी स्कूल में ही पढ़ते हैं और पढ़ाई अच्छी होती है। अध्यापक नियमित आते हैं जिस पर उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र पुष्टाहार वितरण की जानकारी प्राप्त की और उपस्थित महिलाओं से हाथ उठवा कर वितरण की पुष्टि की। गांव में 4 टीटीएसपी
सहित 65 हैण्डपम्प सुचारू रूप से कार्य करते बताये गये। जिससे पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक है। किसानों ने खेतों में आवारा पशुओं की समस्या को बताते हुए कहा कि घर के बुजुर्ग खेतों पर ही आवारा पशुओं से फसल की रक्षा
के लिए रहते हैं और थोडी सी चूक होने पर सारी फसल पशुओं द्वारा नष्ट कर दी जाती है। जिसके लिए उन्होंने शासन स्तर से समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, ज्वांइट मजिस्टेªट उप जिलाधिकारी मांट राजेन्द्र पेन्सिया, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, पंचायतराज अधिकारी प्रीतम सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More