देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पटना। बिहार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पिछले कुछ समय से अपनी शादी में तालमेल नहीं हो पाने के कारण शादी के 6 महीने के भीतर ही तलाक की अर्जी डाल कर सबको हैरान कर दिया था।
पटना के सिविल कोर्ट और फैमिली में उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए अर्जी डाली है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ले ली है। वह करीब 3 सप्ताह ब्रज में बिताने के बाद वह तलाक की सुनवाई के लिए पटना लौटे। इस मामले की पहली सुनवाई गुरुवार को यहां की परिवार अदालत में होनी थी।
बताया जा रहा है कि बिहार लौटने के बाद तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी वापस ले ली। ‘एनडीटीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, तेजप्रताप के वकीलों ने बताया कि उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ले ली है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वे दोनों की शादी बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। तेजप्रताप ने शादी के 6 महीने बाद ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, जिसके बाद लालू यादव के परिवार में हलचल मच गई थी।यह संबंध दो राजनीतिक घरानों के बीच हुआ था। तेजप्रताप जहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे हैं, वहीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी हैं।
दो सियासी परिवारों के बीच हुए इस संबंध को बिहार की राजनीति के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा था, लेकिन तेजप्रताप ने यह कहकर सभी को चौंका दिया था कि उनका वैवाहिक जीवन में सामंजस्य नहीं बैठ पा रहा है और इसलिए उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों की शादी इसी साल 12 मई को हुई थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर
शादी की वायरल फोटो पर साईं पल्लवी ने तोड़ी चुप्पी, फोटो को क्रॉप करके वायरल. . . .