BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एससी-एसटी कानून के विरोध में सवर्ण जाति के लोगों का विरोध-प्रदर्शन

एससी-एसटी कानून के विरोध में सवर्ण जाति के लोगों का विरोध-प्रदर्शनपटना। बिहार में गुरुवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अधिनियम में संशोधन के विरोध में गुरुवार को बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन किया गया। राज्य के बेगूसराय, गया, पटना सहित विभिन्न इलाकों में सवर्ण समुदाय के लोग सडक़ पर उतरे और इस कानून के विरोध में नारेबाजी की। गया सहित कई जिलों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के साथ झड़प की भी सूचना है। 

पुलिस के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक दिवसीय ‘बिहार बंद’ के दौरान प्रदर्शनकारी सुबह से ही सडक़ों पर उतर गए और सडक़ जाम कर दिया। सडक़ों पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए तथा केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए गए। गया में गया-मानपुर मार्ग को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया और अधिनियम का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो पथराव किया गया। पुलिस को आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। 

ब्राह्मण-भूमिहार एकता मंच के एक दिवसीय बिहार बंद के दौरान मंच के कार्यकर्ता बेगूसराय में भी सडक़ पर उतरे और काली स्थान पर मार्ग को जाम कर दिया। नालंदा तथा पटना के बाढ में भी सवर्ण जाति के लोग सडक़ पर उतरे और सडक़ जाम की तथा दुकानों को बंद करवाया। लखीसराय में भी एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन हुआ। यहां लोगों ने लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग को शर्मा गांव के समीप जाम कर दिया और सडक़ पर आगजनी कर विरोध जताया। शेखपुरा के बरबीघा में भी बंद समर्थक सडक़ पर उतरे और बाजार को बंद कराया।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More