देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में निर्माणाधीन 4 मंजिला इमारत गिर गई। इमारत में कई मजदूर दबे होने की खबर है। यह घटना गाजियाबाद के गोविंदपुरम के आकाशनगर की है। एनडीआरएफ की टीम और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। इस हादसे में 8 से 10 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। पांच मजदूरों सकुशल निकाल लिया गया है। इसमें एक बच्चा भी शामिल है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है।
बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग का निर्माण अवैध तरीके से हो रहा था। नियमों को ताक पर रखकर एक मंजिल में कई फ्लोर बनाए जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, बिल्डर के खिलाफ घटिया निर्माण कार्य को लेकर पूर्व में भी शिकायत दर्ज की गई है।
शिकायत दर्ज होने के बाद बिल्डर के खिलाफ पूर्व एसएसपी हरि नारायण सिंह ने जांच के आदेश भी दिए थे। लेकिन, आरोपी बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी गौण होम्स में अपने परिवार के साथ रहता है, लेकिन हादसे के बाद से ही अपने परिवार के साथ फरार है।
गौरबलत है कि ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में मंगलवार को रात को करीब 9 बजे दो बिल्डिंगें भरभराकर गिर गईं थीं, जिसमें करीब 4 दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 10 शव निकाले गए। शनिवार सुबह नोएडा के सेक्टर 63 से एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने की खबर आई, जिसमें दो लोगों की मौत की खबर आई।
माना जा रहा है कि निर्माणाधीन इमारतों में अच्छे सामान का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। जिसकी वजह से बारिश में इमारतें भरभराकर गिर जाती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
निर्माणाधीन कोठी में मिला युवती का शव
CM गहलोत ने चांदपोल से बड़ी चौपड़ के बीच निर्माणाधीन मेट्रो को पूरा करने के दिए निर्देश
निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण किया