BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CM गहलोत ने चांदपोल से बड़ी चौपड़ के बीच निर्माणाधीन मेट्रो को पूरा करने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने चांदपोल से बड़ी चौपड़ के बीच निर्माणाधीन जयपुर मेट्रो के फेज वन-बी को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस भूमिगत मेट्रो के ट्रायल रन को शीघ्र प्रारंभ कर इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाए। गहलोत मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो को लेकर समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ही मानसरोवर से चांदपोल के बीच मेट्रो के फेज वन-ए को रिकॉर्ड समय में पूरा कर जयपुर को मेट्रो के रूप में सार्वजनिक परिवहन की एक नई सौगात दी थी। हमें इस बात का गौरव है कि जयपुर देश का एकमात्र अग्रणी टियर-टू शहर था जहां किसी राज्य सरकार ने अपने संसाधनों के बूते मेट्रो सेवा शुरू की थी। दुर्भाग्य से हमारी सरकार के जाने के बाद फेज वन-बी को अपेक्षानुरूप गति नहीं मिल पाई और जो प्रोजेक्ट 2016 में पूरा होना था वह अब तक चल रहा है। हमारी सरकार ने जयपुरवासियों की सुविधा को देखते हुए इसे गति दी है। जल्द ही इसका काम पूरा होगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने निर्देश दिए कि जयपुर मेट्रो के आगामी चरण तथा इसके विस्तार के लिए भी प्रयास किए जाएं। इससे जयपुर में यातायात का बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और आमजन को बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सकेगी। बैठक में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, वित्त, आयोजना तथा जयपुर मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More