BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अभिषेक बच्चन के साथ आलिया पहली बार करेंगी स्क्रीन शेयर......

अभिषेक बच्चन के साथ आलिया पहली बार करेंगी स्क्रीन शेयर......मुंबई। इसी साल रिलीज हुई फिल्म पद्मावत की अपार सफलता के बाद दिग्गज फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म पर फोकस कर रहे हैं। यह फिल्म मशहूर शायर की बायोपिक होगी जिसमें उनकी प्रेम कहानी को प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म का नाम है 'गुस्ताखियां'। इस फिल्म की कहानी मशहूर शायर साहिर लुधियानवी पर आधारित होगी। फिल्म में शायर साहिर का किरदार अभि‍षेक बच्चन निभाएंगे। वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट साहिर की प्रेमिका अमृता प्रीतम का रोल करेंगी। पहली बार अालिया संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगी। 

 

 

आलिया की तारीफ करते हुए संजय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि, आलिया भट्ट अब मेच्योर हो चुकी हैं। इस उम्र में ऐसा कॉन्फिंडेंस उनके आने वाले शानदार करियर की नींव रखेगा। उनके साथ काम करके मुझे मजा आएगा। आलिया ने एक बार संजय की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। वह फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी के बचपन का रोल करने वाली थीं, लेकिन ऑडशिन में भंसाली ने उन्हें रिजेकट कर दिया था। फिल्म 'गुस्ताखियां' की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। बता दें कि अभिषेक बच्चन के साथ भी आलिया पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। 

चालीस के दशक में साहिर और अमृता प्रीतम लाहौर के कॉलेज में एक साथ पढ़ा करते थे। कॉलेज के कार्यक्रमों मे साहिर ने अपनी गजलों और नज्मों को पढ़कर सुनाया। उन दिनों अमृता प्रीतम उनकी गजलों और नज्मों की मुरीद हो गई थी और उनसे प्यार करने लगी थी। कुछ समय के बाद साहिर कॉलेज से निष्काषित कर दिए गए। 

 

इसका कारण यह माना जाता है कि अमृता प्रीतम के पिता को साहिर और अमृता के रिश्ते पर एतराज था क्योंकि साहिर मुस्लिम थे और अमृता सिख थी, और साथ ही एक वजह यह भी थी कि उन दिनों साहिर की माली हालत भी ठीक नहीं थी और इसके बाद साहिर-अमृता की प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More