BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अभिषेक बच्चन ने इस हिरोइन के साथ काम करने से कर दिया मना..

अभिषेक बच्चन ने इस हिरोइन के साथ काम करने से कर दिया मना..मुंबई। हॉलीवुड में धमाल करने के बाद फिर से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड का रुख कर लिया है। फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आएंगे। वहीं खबरें आ रही हैं कि अभिषेक बच्चन ने प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया है। दरअसल, फिल्म 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' की निर्देशक शोनाली बोस ने अभिषेक को एक फिल्म ऑफर की थी। इस फिल्म में प्रियंका को उनकी पत्नी के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था। 

फिल्म 13 साल की बच्ची की कहानी है जो लाइलाज बीमारी से पीड़ित है और इसी से जूझते हुए उसकी मौत हो जाती है। पहले खबर आई थी कि अभिषेक बच्ची के पिता का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। मगर कुछ दिन बाद उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। जिसके बाद यह कहा गया कि ऐश्वर्या के कहने पर उन्होंने ऐसा किया। हालांकि, अब ऐश्वर्या की ओर से बयान जारी करते हुए इसका बात का खंडन किया गया है। ऐश्वर्या की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से खबर चल रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं चाहतीं कि अभिषेक बच्चन शोनाली बोस की फिल्म साइन करें। रिकॉर्ड के लिए बता दें कि अभिषेक बच्चन ने फिल्म रिजेक्ट कर दी है। मगर गिरी हुई रणनीति के तहत ऐश्वर्या राय का नाम इसमें घसीटा जा रहा है।'

 

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More