BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पाकिस्तानी गोलीबारी में बच्चे की मौत, राजनाथ ने दी ये चेतावनी

पाकिस्तानी गोलीबारी में बच्चे की मौत, राजनाथ ने दी ये चेतावनीश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के करीब पाकिस्तानी सेना की लगातार गोलीबारी पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाक को कड़ी चेतावनी दी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि बीएसएफ जवानों को पाक गोलीबारी का उचित जवाब दे। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिन से सीमा पर पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रही है। मंगलवार को इस गोलीबारी में एक 8 माह के बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, सोमवार को घायल एक महिला ने भी आज दम तोड़ दिया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के बाद भारत ने यह कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

 

गृह मंत्री ने बीएसएफ के एक कार्यक्रम में कहा, हमारा पड़ोसी शांति नहीं चाहता है। हम पहली गोली नहीं चलाएंगे लेकिन, गोली चलने पर उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, गोली चलने पर हमारे जवानों को पता है कि उन्हें क्या करना है। जवाबी कार्रवाई पर जवानों से कोई कुछ नहीं पूछेगा।

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपने हथकंडों से बाज नहीं आता है। पहली गोली पड़ोसी पर नहीं चलनी चाहिए, लेकिन अगर उधर से गोली चल जाती है तो क्या करना उसका फैसला आपको (बीएसएफ) को करना है। गृह मंत्री ने कहा कि जो कोई भी भारत की तरफ नापाक निगाह से देखेगा उसे करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा, जो भी भारत की तरफ आंख उठाकर देखे उसके खिलाफ उचित कार्रवाई हो। सीमा पर जब गोली चलती है तो जवानों को पता है कि उन्हें क्या करना है।

 

 

गौरतलब है कि को बीएसएफ ने पाकिस्तानी बंकरों को नष्ट करने का विडियो जारी किया था। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई से घबराई पाकिस्तानी सेना ने तुरंत गोलीबारी रोकने का आग्रह किया था। पर पिछले कुछ दिनों से सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More