देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की अवधि को 12वीं पंचवर्षीय योजना से बढ़ाकर 2019-20 तक कर दिया है। योजना के तहत नए एम्स का निर्माण और सरकारी मेडिकल कॉलेजों का अपग्रेडशन किया जा रहा है। इस योजना के लिए 14,832 करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन निर्धारित किया है। मंत्रिमंडल ने इसके अलावा कई और योजनाओं की स्वीकृति दी है।
नए एम्स से बेहतर होगी स्वास्थ्य शिक्षा
नए एम्स की स्थापना से न केवल स्वास्थ्य शिक्षा में बदलाव लाया जा सकता है, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवरों की कमी से भी निपटा जा सकेगा। कैबिनेट ने कई राज्यों में एम्स बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। नए एम्स के निर्माण के साथ इनका परिचालन और रखरखाव का खर्च पूरी तरह से केंद्र सरकार वहन करती है। इसके अलावा केंद्र और राज्यों के बीच हिस्सेदारी के आधार पर अस्पतालों में आधुनिक ब्लॉक और ट्रॉमा सेंटर के निर्माण तथा उपकरणों की खरीद तथा नई सुविधाओं का विकास किया जाता है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि नए एम्स के निर्माण से करीब 3000 से ज्यादा लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली के नजफगढ़ में 100 बिस्तरों के सामान्य अस्पताल निर्माण को मंजूरी दी है। इस पर 95 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च आएगा। कारोबारी विवाद के शीघ्र निपटारे के लिए भी कानून में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है।
चार एयरपोर्ट होंगे अपग्रेड
देश के चार एयरपोर्ट को अपग्रेड करने पर भी सहमति बनी है। इनमें लखनऊ, चेन्नै और गुवाहाटी के एयरपोर्ट शामिल हैं। लखनऊ में 88,000 स्क्वायर मीटर का एक और टर्मिनल बनाया जाएगा। इससे स्थानीय और इंटरनेशनल ट्रैफिक को हैंडल करने में आसानी होगी। इसके अलावा चेन्नई और गुवाहाटी एयरपोर्ट पर भी नए टर्मिनल बनाने की योजना को अनुमति मिली है।
‘हरित क्रांति-कृषोन्नति योजना’ रहेगी जारी
मंत्रिमंडल ने कृषि क्षेत्र में छतरी योजना ‘हरित क्रांति-कृषोन्नति योजना’ को जारी रखने की स्वीकृति दी है। योजना की अवधि को 12वीं पंचवर्षीय योजना से बढ़ाकर 2019-20 तक कर दिया है। 11 योजनाओं को हरित क्रांति उन्नति योजना के अंतर्गत लाई गई है। इस योजना के लिए 33,273 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। मंत्रिमंडल ने 14वें वित्त आयोग की शेष अवधि के दौरान बहुक्षेत्रीय विकास कार्यक्रम को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के रूप में जारी रखने के लिए कार्यक्रम के पुनर्गठन को स्वीकृति दी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना, मलयालम सुपरस्टार सुरेश गोपी को मिल सकती है जगह
मोदी कैबिनेट ने सैटेलाइट चैनलों के लिए अपलिंकिंग गाइडलाइन जारी की
टेक्सटाइल सेक्टर में PLI स्कीम को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी