BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गंगा सप्तमी पर पर निकली शोभायात्रा, अभिषेक फूल बंगला, भंजन संध्या

गंगा सप्तमी पर निकाली गई शोभायात्रा में भाग लेती कलशधारण महिलाएं मथुरा। गंगा सप्तमी पर बृज गंगा भक्त मण्डल के तत्वावधान में गंगा मैया का प्राकट्योत्सब विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। 

रविवार प्रातः कच्ची सड़क स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर से चित्रकूट मसानी तक गंगा मैया की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें 108 महिलायें कलश धारण कर चल रही थी। विभिन्न कलात्मक झांकियो के साथ गंगा मैया का डोला शोभायामान था।

मार्ग में विभिन्न स्थानो पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा व आरती उतार कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के पश्चात् चित्रकूट मसानी पर गंगा मैया के विग्रह का पंचामृत अभिषेक वैदिक रीति से सम्पन्न हुआ। 

सायं बेला में गंगाजी का भव्य फूल बंगाला सजाया गया। इस अवसर पर भंजन संध्या में दूरदर्शन व अकाशवाणी आगरा की कलाकार ममता भारती ने भावमय प्रस्तुतियां दी देर रात्रि गंगाजी महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष महावीर प्रसाद ड्रैस वाले, मंत्री सुरेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सोना पाठक, उपाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद साड़ी वाले, पं. शशांक पाठक, श्याम टैण्ट वाले, राजकुमार शर्मा, बिहारी लाल अंगूठी वाले, पं. अमित भारद्वाज, संजय पिपरोनिया, विशन सूतिया, उपेन्द्र शर्मा व गोवर्धन दास नीनू आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More