BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोटा के हैंगिंग ब्रिज पर शुक्रवार से नहीं लगेगा टोल

कोटा के हैंगिंग ब्रिज पर शुक्रवार से नहीं लगेगा टोलकोटा । कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला ने गुरूवार को केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर चम्बल नदी के ईस्टवेस्ट काॅरिडाॅर पर निर्मित हैंगिंग ब्रिज पर टोल टैक्स लेने के कारण आमजन के जनाक्रोश से अवगत करवाया। 

सांसद बिरला ने केन्द्रीय मंत्री से कहा कि हैंगिग ब्रिज बडी अपेक्षाओं के साथ बना है जो कोटा शहर को दुर्घटनामुक्त बनाने एवं सुगम यातायात के लिऐ महत्वपूर्ण परियोजना है लम्बे इंतजार के बाद हैंगिग ब्रिज पर यातायात शुरू होने के बाद अचानक उस पर गुजर रहे वाहनो से टोल टैक्स लागू कर दिया है। ब्रिज पर बडी संख्या में लोग घूमने भी जाते है।ऐसे में कोटा बूंदी की लाॅकल गेर वाणिज्यिक वाहनों से टोल टैक्स वसूल करना न्यायोचित नही हैै। केन्द्रीय मंत्री ने एन.एच.आई के चेयरमेन से लाॅकल गैर वाणिज्यिक वाहनों से टोल नही लेने के निर्देश दिए है । 

सांसद बिरला ने केंद्रीय मंत्री को कहा कि बिना किसी पूर्व तैयारी के इस प्रकार से टोल टेक्स लागू कर देने से हैंगिंग ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई हैं। टोल लगाने से पूर्व जो नाकोें पर जो तैयाॅरियाॅ होनी चाहिए वह भी नही है।इस पर केन्द्रीय मंत्री ने एनएचआई को टोल नाके पर पूरी तैयारियां करने के लिए कहा ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी नही हो। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More