BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : कोटा गांव पर अंडरपास की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मथुरा। बुधवार को कोटा गांव के ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की मांग है कि कोटा गांव के निकट रेलवे के गेट नंबर 531 पर अंडरपास बनवाया जाये।


छटीकरा क्षेत्र के गांव कोटा के लोगों ने बताया कि कोटा गांव के सहारे बड़ी रेलवे लाइन जा रही, जिसके चलते गांव के पास गेट नंबर 531 में अंडर पास पुल बनवाए जाने के लिए मांग की है। गांववासियों ने बताया कि गांव के लोगों ने कहा कि उनके जो खेत है रेलवे लाइन की दूसरी तरफ है।

उन्हें अपने खेतों पर जाने के लिए करीब पांच से छह किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। अगर रेलवे प्रशासन द्वारा अंडर पास बनवा दिया जाए तो गांव ओर उसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों की समस्या का निदान हो जाएगा। सलेमपुर और मुकुंदपुर गांव के लोेगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सलेमपुर एवं मुकंदपुर रोड की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि वह विगत दिनों पूर्व जिला अधिकारी को सलेमपुर की सड़क के बारे में अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक गांववासियों की समस्या का निदान नहीं किया है। गांववासियों ने डीएम से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।


इसके अलावा सलेमपुर और मुकुंदपुर के लोगों ने भी डीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। बुधवार को डीएम कार्यालय पर रालोद नेता नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर तीन गांवों क लोगों ने तीन ज्ञापन दिए। इन ज्ञापनों के माध्यम से अपने-अपने गावों की समस्याओं को रखा। रालोद नेता ने बताया कि सोमवार को उनके द्वारा तीन ज्ञापन दिए गए। पहले ज्ञापन में
हाईवे स्थित शंकरपुरी कॉलोनी निवासी शिवकुमार शहीद के परिवारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से शहीद शिवकुमार की स्मृति में शहीद स्मारक बनवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि शहीद के छोटे भाई नरेंद्र सिंह को सरकारी नौकरी दिलाने की भी मांग की है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More