BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

केंद्र सरकार ने देश के आठ राज्यों का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाया

देश के कई राज्यों में हर दिन ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत आठ राज्यों का ऑक्सीजन कोटा बढ़ा दिया है। इनमें दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश शामिल हैं। वहीं दिल्ली का कोटा बढ़ाए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। 
 
केंद्र के फैसले के बाद बढ़ाया गया अब तक कोटा 
 
> दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा 378 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन किया गया है।
> महाराष्ट्र का मौजूदा ऑक्सीजन कोटा 1,646 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 1,661 मीट्रिक टन कर दिया गया है। 
> मध्य प्रदेश का ऑक्सीजन कोटा 445 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 543 मीट्रिक टन किया गया है।
> हरियाणा का 156 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 162 मीट्रिक टन
> उत्तराखंड का कोटा 83 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 103 मीट्रिक टन
> उत्तर प्रदेश का कोटा 751 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 753 मीट्रिक टन
> आंध्र प्रदेश का कोटा 360 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 440 मीट्रिक टन 
> पंजाब का कोटा 126  मीट्रिक टन से बढ़ाकर 136 मीट्रिक टन कर दिया गया है
 
देश में ऑक्सीजन के कई नए प्लांट्स भी लगा रही सरकार 

इसके अलावा केंद्र सरकार देश में ऑक्सीजन के कई नए प्लांट्स भी लगा रही है। वहीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि बोकारो से लिक्विड ऑक्सीजन लोड करने हेतु ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लखनऊ से बोकारो भेजा जा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मध्यप्रदेश से ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए वहां भी यह ट्रेन चलाई जाएगी। कुछ ही दिनों में ऐसी और ट्रेनों का संचालन शुरू किया जायेगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More