देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोलकाता। भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। शमी के खिलाफ अब उनकी पत्नी हसीन जहान ने मामला दर्ज करवाया है। शमी की पत्नी हसीन जहान ने उन पर घरेलू हिंसा और अवैध संबंधों के आरोप लगाते हुए कोलकात के लाल बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पत्नी द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद बीसीसीआई ने 26 सदस्यीय वार्षिक अनुबंध की सूची में शमी को शामिल नहीं किया था। भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बुधवार को उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए संगीन आरोपों के कारण विवादों से घिर गए हैं। शमी की पत्नी हसीन जहान ने उन पर घरेलू हिसा और अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं।
पत्नी ने लगाए थे ये संगीन आरोप
आपको बता दें कि जहान ने शमी की अन्य महिलाओं के साथ वट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर हुई बातों के स्क्रीनशॉट अपने फेसबुक पोस्ट पर साझा किए थे। इसके साथ ही जहान ने उन सभी महिलाओं के फोटो और फोन नम्बर भी फेसबुक पोस्ट पर साझा किए थे, जिनके साथ शमी के अवैध संबंध होने का उनकी पत्नी ने दावा किया है। जहान का दावा है कि शमी और उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी हत्या का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा, उनके परिवार में हर किसी ने मुझे परेशान किया। उनकी माता और भाई मुझे अपशब्द कहते थे। यह शोषण सुबह के 2 से 3 बजे तक जारी था। यहां तक कि उन्होंने मुझे मारने की कोशिश भी की।
उन्होंने कहा था शमी ने मुझे अपशब्द कहे और मुझे मारना शुरू कर दिया। शमी के दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद यह सब जारी रहा। यह काफी समय से मेरे साथ हो रहा है और अब मैंने बहुत सह लिया। जहान ने कहा था, मैंने उन्हें सुधरने का काफी समय दे दिया और स्वयं को शांत करने की कोशिश भी की, लेकिन अपनी गलतियों को मानने की बजाए वह मुझ पर गुस्सा करते रहे और मुझे धमकाया भी कि मुझे मेरी भलाई के लिए चुप रहना चाहिए।
शमी ने दी थी ये सफाई
वहीं, शमी ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया था। उनका कहना था कि यह सब उनके क्रिकेट करियर को समाप्त करने के लिए किया जा रहा है। अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी शमी ने कहा था मैं मोहम्मद शमी। यह जितनी भी खबर हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही हैं। यह सब सरासर झूठी हैं और यह कोई बहुत बड़ी हमारे खिलाफ साजिश है और मुझे बदनाम करने की तथा मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है। शमी वर्तमान में इंडिया-ए के लिए देवधर ट्रॉफी में खेल रहे हैं। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने जोहानसबर्ग में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दिल्ली में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3-4 आतंकी, दिल्ली पुलिस ने कई जगह मारे छापे
अभ्यास मैच में मोहम्मद शमी को छोड़ अन्य भारतीय गेंदबाज रहे बेअसर
अक्षरधाम मंदिर में आतंकी हमले के आरोपी मोहम्मद एयरपोर्ट से गिरफ्तार