BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अक्षरधाम मंदिर में आतंकी हमले के आरोपी मोहम्मद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

अक्षरधाम मंदिर में आतंकी हमले के आरोपी मोहम्मद एयरपोर्ट से गिरफ्तारगांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में 24 सितंबर 2002 को हुए आतंकी हमले के आरोपी मोहम्मद फारूक शेख को दबोच लिया गया है। सोमवार को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मोहम्मद फारूक को गिरफ्तार किया। 

आपको बताते जाए कि अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमला हुआ था, इसमें 32 लोग मारे गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की गिरफ्त में लंबे समय से फरार चल रहे फारूक को पकडऩे के लिए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच लगातार छापेमारी कर रही थी। फारूक को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 24 सितंबर ,2002 को हथियारों से लैस आतंकियों ने गोलीबारी करते हुए श्रद्धालुओं को निशाना बनाया था। इस हमले में 32 श्रद्धालुओं के साथ ही 3 सुरक्षाकर्मियों को भी अपनी जान गवानी पडी थी।



उल्लेखनीय है कि अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकवादी हमले के तीन दोषियों को गुजरात हाई कोर्ट ने मौत की सजा सुना दी है। हमले में एनएसजी कमांडो ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इस घटना में लश्कर-ए-तैयबा का हाथ पाया गया था।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More