BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संतरे है खूबसूरती के लिए फायदेमंद

संतरे है खूबसूरती के लिए फायदेमंदसंतरा ठंडा, तन और मन को प्रसन्नता देने वाला है। खूबसूरत दिखने की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। इन दिनों संतरा आसानी से बाजार में मिल रहा है। संतरे में मैगनीशियम और पोटेशियम आधिक मात्रा में होती है इसलिए इसका सेवन उच्च रक्तचाप के मरीजों के बहुत लाभदायक होता है। इसलिए आप जल्दी से अपने आहार में संतरे को शामिल करें। विशेषज्ञों ने बताया कि संतरे में विटामिन सी, पोटैशियम और फोलिक एसिड होती है और यह खूबसूरती के लिए फायदेमंद है। एक रिपोर्ट के अनुसार विटामिन सी कोलाजेन के साथ ही महा पौष्टिक लुटीन के उत्पादन के लिए अनिवार्य है।स्वास्थ्य व सौंदर्य विशेषज्ञों के एक दल का कहना है कि संतरे का पीला रंग सूरज की किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान को कम करता है। संतरे के सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रही है। संतरे में मौजूद फ्रक्टोज, डेक्स्ट्रोज, खनिज एवं विटामिन शरीर में ऊर्जा देने का काम करता है। संतरे के सेवन से शरीर हैल्दी रहता है और शरीर की चुस्ती-फुर्ती भी बढती है।एक व्यक्ति को जितने विटामिन सी की आवश्यकता होती है, वह एक नारंगी प्रतिदिन खाते रहने से पूरी हो जाती है। खांसी-जुकाम होने पर नारंगी के रस का एक गिलास नित्य पीते रहने से लाभ होगा।

नियमित रूप से एक गिलास संतरे का जूस पीने से ही आपकी त्वचा से लेकर बाल और नाखूनों में निखार आने लगेगा और आप और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगेंगे। एक नए शोध में इसका दावा किया गया है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More