BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आम्रपाली : जिसकी खूबसूरती ही बन गई श्राप, नगरवधू के रुप में हुई विख्यात...

आम्रपाली : जिसकी खूबसूरती ही बन गई श्राप, नगरवधू के रुप में हुई विख्यात...कहते हैं कि शरीर की सुंदरता से क्या होता है, मन सुंदर होना चाहिए जबकि यह तर्क पूर्णत: सही नहीं लगता। मन की सुंदरता की पहली सीढ़ी देह की सुंदरता है। यूं तो हर औरत अपने आप में सुंदर है। लेकिन सुंदरता की बात करें तो एक ऐसी महिला थी जिसकी सुंदरता का दीवाना पूरा नगर था। उसकी सुंदरता के चर्चे दूर-दूर तक हुआ करती थी। जिस महिला की बात कर रहे है उसे किसी नाम की पहचान की जरूरत नहीं है।

दरअसल उस महिला का नाम था आम्रपाली। इतिहास के पन्नों में नगरवधू आम्रपाली का बेहद खूबसूरत नारी के नाम से जिक्र होता है। इतिहासकार बताते है कि उसकी बड़ी-बड़ी आंखे, उसके चेहरे की सुंदर काया, और शरीर की आकर्षक बनावट को जो कोई देखता वो उसमें खो जाता था। उस स्त्री को देखकर ऐसा लगता था जैसे ईश्वर ने उसे बड़ी मेहनत और लगन से बनाया हो। 

इतिहास की वो स्त्री आज भी आम्रपाली के नाम से विख्यात है। हर नारी की खूबसूरती उसके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देती है लेकिन आम्रपाली के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसकी सुदंरता ही उसके लिए अभिशाप बन गई। एक नारी की खूबसूरती को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। आम्रपाली को नगरवधू यानि वेश्या बनने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ऐसे कहलाई वो आम्रपाली...
आम्रपाली के असली माता-पिता के बारे में तो कोई नहीं जानता लेकिन जिन्होंने उसका पालन-पोषण किया, उन्हें वो एक आम के पेड़ के नीचे मिली थी। जिसके कारण उसका नाम आम्रपाली रखा गया। 

इतिहासकार बताते है कि आम्रपाली बचपन से ही बहुत खूबसूरत थी। उसकी काया बेहद आकर्षक थी। जो भी उसे देखता था, वह अपनी नजरें उस पर से हटा नहीं पाता था। आम्रपाली जैसे-जैसे बड़ी हुई, उसका सौंदर्य चरम पर पहुंचता गया। लेकिन उसकी यही खूबसूरती, उसका यही आकर्षण उसके लिए श्राप बन गया।

हर कोई था आम्रपाली का दीवाना...
हरकोई नारी की खूबसूरती का दीवाना होता है। ये आम्रपाली की खूबसूरती का ही कमाल था कि वैशाली का हर पुरुष उसे अपनी दुल्हन बनाने के लिए बेताब रहने लगा। लोगों में आम्रपाली के लिए दीवानगी इस हद तक थी कि वो उसको पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे।

लोगों की इस दीवानगी को देखकर उसके माता-पिता घबरा गए क्योंकि वो जानते थे कि आम्रपाली की शादी किसी एक से कराई गई तो बाकी के लोग उनके दुश्मन बन जाएंगे और आम्रपाली को पाने के लिए वैशाली में खून खराबा हो जाएगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More