BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, हर कोई दे रहा श्रद्धांजलि

सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, हर कोई दे रहा श्रद्धांजलिनई दिल्ली। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई। श्रीदेवी का निधन दिल का दौरा पडऩे के कारण हुआ। श्रीदेवी ने दुबई में अंतिम सांस ली, जब वो अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए गई थी। अंतिम समय में श्रीदेवी के साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर मौजूद थे। उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। 

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम दिग्गज हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। इधर, श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर फैंस काफी दुखी हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने श्रीदेवी के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

 

हर कोई दे रहा है श्रीदेवी को श्रद्धांजलि

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद: राष्ट्रपति ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वे करोड़ों फैंस के दिल को तोड़ कर चली गईं। उनके परिवार और करीबी सहयोगियों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: पीएम मोदी ने भी श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री के दफ्तर की ओर से ट्वीट करके दुख जताया गया। प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

 

शत्रुघ्न सिन्हा: अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि श्रीदेवी सर्वगुण संपन्न अभिनेत्री थीं, अमिताभ बच्चन ने सही कहा है कि अचानक उनके जाने से घबराहट हो रही है। उनका व्यक्तित्व शानदार था। यकीन नहीं हो रहा कि श्रीदेवी हमारे साथ नहीं रहीं।

 

अमिताभ बच्चन: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा- न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है !!

 

प्रियंका चोपड़ा: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- मेरे पास शब्द नहीं हैं. जिन्हें उनसे प्यार था उनके लिए मैं शोक प्रकट करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यह एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को ताकत दें।

 

जीसी घोष: श्रीदेवी के पड़ोसी जीसी घोष ने बताया कि यह बहुत ही दुखद है। भारत और फिल्म इंडस्ट्री को श्रीदेवी के जाने से बहुत बड़ा झटका लगा है।

 

सचिन तेंदुलकर: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सचिन तेंदुलकर ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम उन्हें देख कर बड़े हुए हैं। इस सच को सहन करना हमारे लिए बहुत ही कठिन है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More