BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कासंगज: चंदन के पिता को धमकी दिए जाने वाले मामले में आया नया मोड़

कासंगज: चंदन के पिता को धमकी दिए जाने वाले मामले में आया नया मोड़कासगंज। कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के पिता को कथित तौर पर धमकी दिए जाने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जिले के एसपी ने कहा कि मृतक के पिता को धमकी मिलने की खबर सही नहीं है। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि पीडि़त परिवार को आरोपियों की तरफ से धमकी मिली है। इसके बाद चंदन के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई। लेकिन अब पुलिस दावा कर रही है कि धमकी जैसी कोई घटना नहीं हुई है। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया, मेरी मृतक के पिता से बात हुई है। 

 

उन्होंने बताया कि सडक़ पर मोटरसाइकल पर दो लडक़े जा रहे थे, वे ऐसा कह रहे थे। मैंने उनसे कहा कि आप लिखित में दे दीजिए कि आपकी जान को खतरा है तो मुकदमा कायम करके आवश्यक कार्रवाई की जाए परंतु उन्होंने कुछ भी लिखकर देने से मना कर दिया। एसपी ने आगे कहा कि ऐसी भी बातें सामने आई हैं कि कुछ लोगों द्वारा दबाव या हेरफेरकर चंदन के पिता से धमकी वाला बयान दिलवाया गया। ऐसे आरोपों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया, एक समाचार एजेंसी के संवाददाता ने बिना आधिकारिक वर्जन लिए धमकी की खबर चला दी थी। इस मामले में हमने एजेंसी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में बात की है और उनसे कहा है कि कासगंज की कोई भी खबर हो तो हमारा आधिकारिक वर्जन जरूर रखें। यह काफी संवेदनशील मामला है। ऐसी समस्या भी हो रही है कि मीडिया में खबर आने से परेशानियां बढ़ती हैं। हालांकि, पहले खबर आई थी कि चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने गुरुवार रात कासगंज स्थित उनके घर के बाहर उन्हें कथित तौर पर केस बंद करने की धमकी मिलने के बाद पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। वह घर के बाहर बैठे थे जब पड़ोस के कुछ युवक आए और उन्हें धमकी दी कि अगर वह इस मामले को आगे बढ़ाएंगे तो वे उन्हें नहीं छोड़ेंगे। 

 

गुप्ता ने कहा कि वह इतना डर गए कि उन्होंने एक बंदूक लाइंसेस लेने का आवेदन करने का फैसला किया और योगी आदित्यनाथ की सरकार से सुरक्षा की मांग की। ऐसी खबरें सामने आने के बाद पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। लेकिन, धमकी जैसी खबरों से साफ इनकार किया है। चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह जेल में है। हालांकि, उसके दो आरोपी भाई नसीम और वसीम अभी भी फरार हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More