देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी के बीच की हुई मुलाकात पर दोनो सदन में बयान देंगी। आपको बता दें कि भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने कथित तौर पर रॉ एजेंट बता कर गिरफ्तार किया था।
प्रश्न काल के बाद सुषमा स्वराज लोकसभा में जाधव को लेकर बयान देंगी। बुधवार को लोकसभा में सदस्यों ने पाकिस्तान के तरफ से जाधव की मां और पत्नी के साथ किए गए गलत व्यवहार को लेकर निंदा की थी।
पाकिस्तान की जेल में बंद जाधव से मिलने उनकी मां और पत्नी गई थीं। इस दौरान उनके साथ गलत व्यवहार हुआ। जिसके बाद सुषमा ने कहा था कि वह इस मुद्दे पर गुरुवार को बयान देंगी।
लोकसभा में कुछ सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ समय बाद ही सत्तारूढ़ गठबंधन से संबद्ध इन सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अग्रवाल क्लब परिवार धूमधाम से मनाया दीपोत्सव
आयुष्मान कार्ड प्रत्येक गांव के प्रत्येक पात्र परिवार को मिलेगा
शहरी क्षेत्रों में परिवार नियोजन के प्रति और जागरूकता जरूरीः सीएमओ