BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

खूबसूरत, सादगी, नजाकत का नाम है तब्बू

खूबसूरत, सादगी, नाजाकत का नाम है तब्बूसादगी और अपने बेहतरीन अभिनय से सब का मन मोह लेने वाली अभिनेत्री तब्बू ने विरासत, चांदनी बार, माचिस, हु तू तू, आस्तित्व मकबूल, चीनी कम और हैदर जैसी शानदार फिल्मों में काम करके अपने अभिनय का हुनर दिखाया है। 

 

तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। उनका पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। जो जमाल हाशमी व रिजवाना की बेटी हैं। उनके जन्म के तुरंत बाद ही उनके माता-पिता अलग हो गये थे। उनकी मां एक स्कूल टीचर थीं और नाना-नानी, जो एक स्कूल चलाते थे, सेवा-निवृत प्राध्यापक थे। उनके नाना, मोहम्मद एहसान, अंकगणित के प्राध्यापक थे और नानी अंग्रेजी साहित्य की प्राध्यापिका थीं। 

 

उन्होंने अपनी पढाई हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल में की। उसके बाद तब्बू 1983 में मुंबई चली गयी और उन्होंने दो साल तक वहां के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढाई की। आपको बता दें कि तब्बू शबाना आजमी की भतीजी और अभिनेत्री फरहा नाज की छोटी बहन हैं। उनके घर मुंबई और हैदराबाद दोनों जगहों पर हैं। तब्बू ने अपना फिल्मी करियर की शुरूआत महज 15 साल की उम्र में हम नौजावान 1985 फिल्म से की। इस फिल्म में उन्होंने देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था। एक अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली डब्यू एक तेलुगू फिल्म कुली नंबर 1 में थी।  1987 में बोनी कपूर ने अपनी दो बडी फिल्मों, रूप की रानी चोरों का राजा और प्रेम, की शुरूआत की। प्रेम में तब्बू को संजय कपूर के साथ लिया गया। यह फिल्म आठ साल में बनकर तैयार हुई। ये एक इंडियान फिल्म अभिनेत्री हैं हालांकि उन्होंने कई मलयालम, बंगला, तमिल, तेलुगू भाषा एवं साथ ही एक अमरीकी फिल्म में भी काम किया है, लेकिन मुख्यत: उन्होंने हिंदी फिल्मों में ही शानदार अभिनय निभाया है। बता दें कि तब्बू को बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है और उन्हें सबसे अधिक सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार की श्रेणी में फिल्मफेयर का समीक्षी अवॉर्ड भी। अभिनेत्री तब्बू को भारत सरकार की तरफ से साल 2011 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। तब्बू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दो बार राष्ट्रीय और 6 बार फिल्मफेयर अवॉर्डस भी नवाजा जा चुका है। यहीं नहीं तब्बू को भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More