देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
न्यूयॉर्क। पिटबुल और डीजे विल स्पाक्र्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय नामों के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह गायिका रिहाना के साथ काम करना चाहती हैं। ट्विटर पर प्रियंका के फालोअर की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई है। इस मौके पर सवाल-जवाब के एक सत्र के दौरान प्रियंका से पूछा गया कि वह किस महिला कलाकार के साथ काम करना चाहेंगी? इस पर प्रियंका ने कहा, ‘‘मैं रिहाना के साथ काम करना पसंद करूगी। मुझे लगता है कि वह अद्भुत हैं।’’
एक अन्य प्रशंसक ने पूछा कि अगर वह अभिनेत्री या गायिका नहीं होती तो क्या होतीं? इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक इंजीनियर होती।’’ प्रियंका वर्तमान में अमेरिकी अपराध आधारित सीरीज ‘क्वांटिको’ के तीसरे सत्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह एफबीआई एजेंट एलेक्स पारिश की भूमिका निभाती दिखेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘क्वंटिको का यह सीजन नई अद्भुत टीम और नया स्वाद लाया। सभी से यह साझा करने के लिए उत्साहित हूं।’’ ‘क्वंटिको’ के अलावा, ‘मैरी कॉम’ अभिनेत्री की अगली फिल्म ‘इजनॉट इट रोमांटिक’ बनकर लगभग तैयार है। यह 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी। साभार-khaskhabar.com













Related Items
शिमला के जाखू मंदिर में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने टेका माथा
प्रियंका गांधी के वायनाड से 'पॉलिटिकल डेब्यू' पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने जताई खुशी
द फैमिली स्टार की असफलता पर देवरकोंडा के मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत