BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

फोर्ड, महिंद्रा समूह में साझेदारी

फोर्ड, महिंद्रा समूह में साझेदारीचेन्नई। भारतीय ऑटोमोबाइल समूह महिंद्रा और अमेरिका की फोर्ड मोटर कंपनी ने सोमवार को रणनीतिक साझेदारी पर सहमति जताई है। दोनों कंपनियों ने एक बयान में यह जानकारी दी।

 

दोनों कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा गया, ‘‘फोर्ड की वैश्विक पहुंच और विशेषज्ञता और महिंद्रा के भारत में बड़े पैमाने पर सफल संचालन मॉडल का लाभ उठाने के लिए दोनों कंपनियां रणनीतिक भागीदारी पर सहमत हुई हैं।’’

 

दिलचस्प है कि दोनों समूह कई साल बार एक बार फिर एक दूसरे के साथ आ रही है। फोर्ड ने 1990 के मध्य में महिंद्रा के साथ साझेदारी में भारतीय कारोबार शुरू किया था, लेकिन तीन साल बाद दोनों की राहें अलग हो गई।

 

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों कंपनियों के बीच का समझौता वैश्विक मोटर वाहन उद्योग में अभूतपूर्व परिवर्तन की अवधि में दोनों कंपनियों को अपनी पारस्परिक ताकत का लाभ उठाने का अवसर देगा।’’

 

फोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष और वैश्विक बाजारों के अध्यक्ष जिम फारले ने एक बयान में कहा, ‘‘फोर्ड भारत के प्रति प्रतिबद्ध है और यह साझेदारी हमें सबसे अच्छे वाहन और सेवाओं को प्रदान करने में मदद करेगा।’’

 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने कहा, ‘‘यह गठबंधन फोर्ड के साथ साझेदारी की पिछली नींव पर रखी गई है और इससे दोनों कंपनियों के लिए अवसर खुलेगा।’’

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More