देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना मार्शल अर्जन सिंह की अंत्येष्टि सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी, तब तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। अर्जन सिंह वायुसेना के पहले फाइव स्टार रैंक के अधिकारी थे और लंबी अवधि तक जीवित रहने वाले एक मात्र फाइव स्टार रैंक के अधिकारी रहे। गृह मंत्रालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि अर्जन सिंह की अंत्येष्टि दिल्ली छावनी के बरार स्क्वेयर पर सोमवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। बयान के मुताबिक, दिवंगत मार्शल की अंत्यष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।
दिल्ली के सभी शासकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। अर्जन सिंह के पार्थिक शरीर के साथ उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास 7, कौटिल्य मार्ग से सुबह 8.30 बजे शुरू होगी। उन्हें बंदूकों की सलामी दी जाएगी। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यदि मौसम सही रहा तो विमानों के परेड के जरिए राष्ट्रीय नायक को अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनकी अंत्येष्टि सुबह 9.30 बजे शुरू होगी।
अर्जन सिंह (98) ने पाकिस्तान के खिलाफ 1965 में हुए युद्ध में हवाई अभियान का नेतृत्व किया था। उन्हें दिल का दौरा पडऩे के बाद आर्मी रिसर्च व रेफरल अस्पताल के इंटेन्सिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था, शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसान सम्मान यात्रा से रालोद ने फूंका बिगुल
नए उत्तर प्रदेश में शासन नतमस्तक होकर किसानों को सम्मान देता है : CM योगी
गौतम ब्राहमण महासभा ने किया कवियों, नेता, समाजसेवियों का सम्मान