देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक अस्पताल में हुई बच्चों की मौत पर शोक जताया। पीएम मोदी ने इस मामले में लाल किले की प्राचीर से चुप्पी तोडते हुए कहा कि ये काफी संवेदनशील मामला है. हमे संवेदनशील होकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि कभी-कभी प्राकृतिक आपदाएं चुनौती बन जाती हैं। ज्ञातव्य है कि घटना के बाद पीएमओ से ट्वीट किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना पर नजर बनाए हुए है। साथ ही मोदी ने पीडितों के प्रति सवेंदना व्यक्त की थी।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि जलवायु परिवर्तन ने देश के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश देश को फलने-फूलने में मदद करती है। मोदी ने कहा कि भारत के लोग प्राकृतिक आपदाओं और गोरखपुर में त्रासदी से प्रभावित हुए लोगों के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी गोरखपुर मामले में बयान दिया है। अमित शाह ने कहा कि गोरखपुर हादसा एक प्रकार की गलती थी, जिसकी जांच चल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक इसकी जांच पूरी नहीं हो जाती है, हमें किसी को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा सिर्फ गरीबों की मदद करने की है। अमित शाह ने कहा कि इतने बडे देश में बहुत सारे हादसे हुए और ये कोई पहली बार नहीं हुआ, कांग्रेस के कार्यकाल में भी हुए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
बिहार : मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो जुड़वां बच्चों समेत तीन की मौत
कैंप में बच्चों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा गुरू