BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘टाइगर जिंदा है’ के लिए सलमान खान सीख रहे हैं...

‘टाइगर जिंदा है’ के लिए सलमान खान सीख रहे हैं...मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के लिए घुड़सवारी का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। ‘टाइगर जिंदा है’ को निर्देशित कर रहे अली अब्बास जफर ने सोमवार को ट्विटर पर ‘दबंग’ के अभिनेता का एक वीडिया साझा किया। इस वीडियो में सलमान घुड़सवारी का प्रशिक्षण लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ निर्देशक जफर ने लिखा, ‘‘न्यूयॉर्क से सीधे, बिना झपकी लिए। सलमान खान ‘टाइगर जिंदा है’ में घुड़सवारी के लिए प्रशिक्षण लेने मोरक्को पहुंचे।’’ 

 

सलमान पिछले हफ्ते 18वें अंतर्राष्ट्रीय इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कारों के लिए न्यूयॉर्क शहर में थे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘टाइगर जिंदा है’ सफल फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। इसमें सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ केंद्रीय भूमिका में हैं।एक था टाइगर बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस वजह से इसके सीक्वल से काफी ज्यादा अपेक्षाएं हैं। सलमान ने कहा- अबू धाबी और ऑस्ट्रिया में टीम के साथ मैंने जिन एक्शन सींस की शूटिंग की है वो अलग लेवल के हैं। उसमें घोड़े, टैंक, बड़े हथियार और पूरी आर्मी मौजूद है। यह उस तरह के हैं जिन्हें आपने हॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा। सलमान ने यह भी बताया कि कहानी असल घटना से प्रेरित है। यह बहुत अच्छी स्क्रिप्ट है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More