BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

शिवालयों में रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

प्रथम सोमवार को श्रद्धालु महादेव का दूध व जल से अभिषेक करते हुए मथुरा। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा पड़ा। सुबह से ही शिव मंदिरों में महिला, पुरुष का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने हर-हर महादेव के नारे के साथ भोलेबाबा की पूजा-अर्चना की। भूतेश्वर और गलतेश्वर महादेव मंदिर एवं रंगेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही। इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी भी सावन के प्रथम सोमवार को शिवमय हो गई हैं। सावन के प्रथम सोमवार को जहाॅ शिवभक्तो का सैलाव मन्दिरों में उमड़ने लगा वहीं देर साय शिव मन्दिरों में विभिन्न प्रकार के बंगलें सजाये गये। वहीं भगवान शिव को विभिन्न रूपों में सजाकर भक्तों को दर्शन दिये गये। सोमवार प्रातः काल से ही शिव भक्तों का मन्दिरों पर आना शुरू हो गया।  शहर के कोतवाली कहे जाने वाले रंगेश्वर मन्दिर, भूतेश्वर मन्दिर, गल्तेश्वर मन्दिर सहित शहर के विभिन्न शिव मन्दिरों पर भक्तों की कतार लग गई। प्रशासन ने मदिरों पर अपार भीड़ देख पहलें से पुलिस की व्यवस्था की गई थी। पुलिस कर्मियों ने भीड़ को घ्यान में रखतें हुए महिलाओं व पुरूषों की अलग अलग लाइन लगावा दी गई इसके बाद भी भक्तों को घंटों तक अपनी वारी आने का इन्तजार करना पड़ा। शहर के रंगेश्वर मन्दिर पर पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा देखी गई वहीं नव विवाहित जोड़ें भी सपत्नी बाबा भोलेनाथ की पूजन के लिए आए। सावन मास के प्रथम सोमवार को मन्दिर प्रबन्धकों ने मन्दिर में भक्तों की सुविधार्थ तमाम तैयारिया की गईग् वहीं मन्दिर को आकर्षण का रूप दिया गया। मन्दिरों की छठा देखतें ही बन रही थी। वहीं मन्दिरों के आसपास मेले जैसा माहौल प्रतीत हो रहा था। भीड़ का पफायदा  उठाने के लिए चैन स्नेचिंग करने वाले महिलाए व जेबकतरें भी सक्रिये दिखाई दिये। उन्होंने भी तमाम महिलाओं की चैन को गायब कर दिया वहीं लोगों की जेवें भी सापफ हो गई। जो पुलिस के पचड़ें से बचते हुए उदास मन से अपने घर लौट गये। आज देर साय तक शिव मन्दिरों में भक्तों की भीड़ रहेगी। इसकें लिए भी प्रशासन ने शिव मन्दिरों के आसपास पुलिस पिकेट की व्यवस्था भी कर दी गई हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More