BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रतिदिन श्रद्धालुओं की अगवानी कर रहा है यमुना मिशन

प्रतिदिन श्रद्धालुओं की अगवानी कर रहा है यमुना मिशनमथुरा । मुडिय़ा पूर्णिमा पर्व पर गिरिराज परिक्रमा करने गोवर्धन आए श्रद्धालुओं की संख्या लाखों मेें पहुंच गई है। गिरिराज तलहटी स्थित परिक्रमा मार्ग को यमुना मिशन के अथक प्रयासों द्वारा ठीक किया गया है। लाखों श्रद्धालु इस मार्ग से अपने ईष्ट, अराध्य भगवान श्रीकृष्ण की परिक्रमा कर अपने आपको धन्य समझ रहे हैं और यमुना मिशन एवं उनके सहयोगियों को बधाई भी दे रहे हैं। 

लगभग पांच हजार वर्ष पूर्व गिरिराज तलहटी की परिक्रमा चैतन्य महाप्रभु द्वारा लगाई गई थी। इसका अस्तित्व खतरे में पड़़ चुका था। यमुना मिशन के अथक प्रयासों से इस मार्ग को सुगम एवं सुंदर बनाकर श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा की उचित व्यवस्था की गई। मुडिय़ा पूर्णिमा पर्व पर लाखों श्रद्धालु इस मार्ग से परिक्रमा कर रहे हैं। 

गुरू पूर्णिमा पर्व के अवसर पर यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल एवं उनकी टीम गोवर्धन तलहटी परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की अगवानी करती नजर आ रही है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए यमुना मिशन टीम पूरे परिक्रमा मार्ग का बारीकी से निरीक्षण प्रतिदिन कर रही है। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ की व्यवस्था भी मिशन द्वारा की गई है। 

इस अवसर पर यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल, संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, शिवा शर्मा, देवेश चौधरी, मोनू पंडित राजीव शर्मा, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, विकास पाण्डेय, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मानपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More