BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कपड़ा व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया लाठीचार्ज का विरोध

कपड़ा व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया लाठीचार्ज का विरोधबीकानेर । जीएसटी के विरोध प्रदर्शन के दौरान सूरत में हुए लाठीचार्ज पर बीकानेर के कपड़ा व्यापारियों ने विरोध जताते हुए एक दिन का अनिश्चकालीन धरना दिया। कपड़ा व्यापार संघ की ओर बुधवार को कोटगेट से कलेक्ट्रेट तक कपड़ा व्यापारी व कर्मचारी रैली के माध्यम से पहुंचे। इस दौरान कपड़ा व्यापारियों ने मुंंह व सिर पर काली पट्टी बांध प्रदर्शन कर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर धरना दिया। 

कपड़ा व्यापार संघ के घनश्याम लखाणी ने बताया कि कपड़ा व्यवसाय पर प्रस्तावित जीएसटी के विरोध में देशभर में किए जा रहे विरोध के दौरान सूरत में कपड़ा व्यापारियों पर लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान कपड़ा व्यापारियों से मारपीट की गई, जिसमें कई 70 वर्ष के बुजुर्ग व्यापारियों के चोटें आईं। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री द्वारा व्यापारियों पर की गई गलत टिप्पणी का देशभर के कपड़ा व्यापारी निंदा करते है। कपड़ा व्यापारियों के धरने में विभिन्न संस्थाओं व पार्टी द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। 

बीकानेर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कपड़ा व्यापार संघ के घनश्याम लखाणी को फोन के माध्यम से धरने का समर्थन दिया। कपड़ा व्यापारियों के लाठीचार्ज के विरोध पर किए गए एक दिन के अश्चिकालीन बंद के दौरान कपड़ा व्यापार संबंधित दुकानें बंद रहीं। विरोध प्रदर्शन में कपड़ा व्यापार संघ के घनश्याम लखाणी के नेतृत्व में सत्यानारायण डागा, हरिश नाहटा, गौरीशंकर अग्रवाल, जगदीश, संतोष, जाकिर हुसैन आदि मौजूद थे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More