देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड की हसीना यानी श्रद्धा कपूर। श्रद्धा कपूर जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म हसीना: ए क्वीन आॅफ मुंबई में नजर आने वाली है। जिसके लिए वो काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। जो अगामी 18 अगस्त को प्रदर्शित होगी। बता दें कि श्रद्धा इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही है। उम्मीद लगाई जा रही हैं कि यह फिल्म श्रद्धा के अब तक के करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म होगी। हसीना में उन्होंने हसीना के जवानी के दिनों से लेकर 4 बच्चों की मां तक की भूमिका निभाती नजर आएंगी। जिसके लिए श्रद्धा को अपना वजन तक बढ़ाना पड़ा।वहीं इन दिनों श्रद्धा एक नई खबर के लिए सुर्खियों में बनी हुई है।श्रद्धा कपूर जिन्होंने पापा शक्ति कपूर का नाम जुड़े होने के अलावा अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम की है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले श्रद्धा एक कॉफी शॉप में काम करती थी। आपको बता दें कि श्रद्धा ने फिल्मों में आने से पहले ना किसी डॉयरेक्टर को असिस्ट किया था और ना ही वह कोई मॉडल थी। इन सबसे हटकर श्रद्धा ने पहली जॉब एक कॉफी शॉप में की थी। जी हां, श्रद्धा पढ़ाई करने बॉस्टन गई थी और उसी समय उन्होंने यह जॉब की। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा बॉस्टन में पढ़ाई कर रही थीं जब उन्होंने इस जॉब को करने का फैसला लिया। कॉलेज के साथ-साथ उन्होंने सिर्फ एक्सपीरियंस और पॉकेट मनी के लिए ये जॉब की।
बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने परिवार से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने साल 2010 में ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन श्रद्धा को असली पहचान ‘आशिकी 2’ से मिली। इस फिल्म के बाद श्रद्धा ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
द फैमिली स्टार की असफलता पर देवरकोंडा के मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत
वीरप्पन की बेटी तमिलनाडु के कृष्णागिरि से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी
अरबाज के साथ श्वेता तिवारी की बेटी पलक की पहली फिल्म अक्टूबर में होगी रिलीज