देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । इंटरनेट की दुनिया में तबाही मचाने वाले कंप्यूटर वायरस ‘पीटरैप’ रैनसमवेयर एक बार फिर लौट आया है। इस वायरस ने दुनियाभर के कई देशों को निशाना बनाया है। इसमें भारत भी शामिल है। आपको बता दें कि मंगलवार को यूके, रूस, फ्रांन, स्पेन में इसने कंज्यूमर, शिपिंग, एविएशन, ऑइल ऐंड गैस कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया है। खबरों के अनुसार यूक्रेन की सहायक भारतीय कंपनियों पर असर पडा है।
पीटरैप को पीटा नाम के पुराने रैनसमवेयर का एडवांस वर्जन माना जा रहा है। करीब एक महीने पहले इसने 20 शीर्ष कंपनियों की कम्प्यूटर स्क्रीन्स लॉक कर दी थीं, जिन्हें अनलॉक करने के एवज में 300 डॉलर की मांग रखी थी। बीते दिन मंगलवार को रैनसमवेयर ने मॉन्डेल्ज, मर्क और मेर्स जैसों को खास तौर पर निशाना बनाया था। ऐंटीवायरस सॉफ्टवेयर्स सप्लाई करने वाली कंपनी ऐवीरा ने भी इसकी पुष्टि की है। यूक्रेन पर रैनसमवेयर का काफी असर पडा है। खबरों के अनुसार यहां बड़े पैमाने पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के कम्प्यूटरों में खराबी का मामला सामने आ रहा है। यह भी पता चला है कि कई पेट्रोल स्टेशनों को अपना काम रोकना पड़ा है। यूक्रेन के अधिकारियों ने देश के पॉवर ग्रिड और साथ ही बैंकों एवं सरकारी दफ्तरों के कंप्यूटरों में गंभीर घुसपैठ की पुष्टि की है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारी बारिश के बाद, कर्नाटक के इलाकों में भूस्खलन का मंडरा रहा खतरा
कोविड से खतरा अभी टला नहीं, एहतियाति उपायों में किसी तरह की ढील नहीं
डबल म्यूटेट वायरस से कितना है खतरा और इसके लक्षणों के बारे में बता रहे हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ